तीन राशि गाय के साथ दो अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

By: Izhar
Aug 21, 2021
276

दिलदारनगर : जनपद मे पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना दिलदारनगर पुलिस ने शनिवार की सुबह करीब 8:40 बजे ताजपुर कुर्रा मोड़ के पास से तीन राशि गाय के साथ दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस चेकिंग के दौरान ताजपुर कुर्रा मोड़ के पास से पुलिस ने तीन राशि गाय के साथ दो अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने अपना नाम जितेन्द्र यादव पुत्र रामदयाल यादव निवासी ग्राम बडेसर, थाना जमानिया व भीम यादव पुत्र स्व० रामसूरत यादव निवासी ग्राम दौदही थाना- जमानिया जनपद गाजीपुर बताया। उक्त बरामदगी के आधार पर गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया।


Izhar

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?