बालिकाओं को महिला एसआई ने सुरक्षा के प्रति किया जागरुक

By: Khabre Aaj Bhi
Aug 19, 2021
313

By:Navneet mishra

संत कबीर नगर : महिलाओं और बेटियों को सशक्त व स्वावलंबी बनाने के लिए चल रहे मिशन शक्ति अभियान तहत पुलिस अधीक्षक डाॅ०कौस्तुभ के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के मार्गदर्शन में एसआई प्रतिभा सिंह द्वारा भुजैनी स्थित गंगा देवी कपिल देव तिवारी महाविद्यालय में अपनी  टीम द्वारा छात्राओं को नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन व नारी सुरक्षा के प्रति जागरुक किया गया तथा उन्हे सरकार द्वारा संचालित हेल्पलाइन नम्बरों यथा मेन पावर लाइन-१०९०, महिला हेल्प लाइन-१८१ आपातकाल सेवा-१२२ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नम्बर-१०७६, चाइल्ड हेल्पलाइन१०९८, स्वास्थ्य सेवा-१०२ एम्बुलेंस सेवा-१०८ एवं जनपद के सभी प्रमुख अधिकारियों के सीयूजी नंबरो के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई, साथ ही उन्हे साइबर अपराध एवं महिला कानूनों की भी जानकारी दी गई।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?