कांग्रेस पार्टी शहर कार्यालय कचहरी में पदाधिकारियों के साथ शहर अध्यक्ष ने किया राष्ट्रीय ध्वज

By: Md Shaukat
Aug 15, 2021
222

गाजीपुर: आज दिनाँक १५ अगस्त २०२१ को  कांग्रेस पार्टी शहर कार्यालय कचहरी पर शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में व शहर अध्यक्ष सुनील साहू की अध्यक्षता में शहर के सभी पदाधिकारियों के साथ शहर अध्यक्ष ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया तत पश्चात सभी ने अपने राष्ट्र तिरंगे को सलामी दी,उसके बाद सभी ने मिलकर राष्ट्रगान गया और शहर के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जमकर जय हिंद जय भारत का नारेबाजी करने के बाद एक दूसरे को मिठाइयाँ खिलाई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शहर अध्यक्ष ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि आज भारत अपना ७५ वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। १५ अगस्त १९४७ को हमें अंग्रेजों के चंगुल से आजादी मिली थी। दोस्तों, आज सबसे पहले हमें उन स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करना चाहिए जिन्होंने इस देश को आजाद कराने के लिए अपना सब कुछ दांव पर लगा दिया। यह दिन हमें महात्मा गांधी, भगत सिंह, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, चंद्रशेखर आजाद,सरदार वल्लभ भाई पटेल,लाला लाजपत राय, रामप्रसाद बिस्मिल समेत सैंकड़ों महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, तपस्या और बलिदान की याद दिलाता है उन्होंने ये भी कहा कि देश के शीर्ष गद्दी पर धर्म के ठेकेदार बैठे हैं जो हिन्दू को मुस्लिम से दो समुदायों को आपस में लड़ा रहा है ये किसी के नहीं हैं साथियों हमें ध्यान देने की जरूरत है यह भी कटु सत्य है कि ये जब से शासन सत्ता में आए हैं तब से इस देश को छति ही पहुचाए हैं भाजपा सरकार बस हम दो हमारे दो की सरकार रह गई है इनके आने से देश मे अपराध,महिलाओं पर अत्याचार,भ्रष्टाचार,लूट खसोट, सरकारी संपत्तियों को कुछ पूँजीपत्तीयों के हाथों में बेचा है इनके शासन में हिंसा,नक्सलवाद, आतंकवाद,गरीबी,बेरोजगारी,अशिक्षा जैसी समस्याएं दिन प्रतिदिन बढ़ा है हम सभी को एक होकर इन समस्याओं को खत्म करने की कोशिश करनी चाहिए, भारत को जब तक इस समस्याओं से बाहर नहीं निकालते तब तक हम कांग्रेसी चैन से इन देश के गद्दारों को सोने नहीं देंगे और सही मायने में हम सभी अपने स्वतंत्रता सेनानियों का सपना पूरा कर पाएंगे,इसलिए हम सभी को एक होकर प्रयास करके श्रेष्ठ और विकसित भारत का निर्माण करना चाहिए।

जय हिंद... जय भारत 

ध्वजारोहण कार्यक्रम में मुख्य रूप से हिमांशु श्रीवास्तव,मनीष कुमार राय,डॉ शाह परवेज़ कमर,रतन तिवारी,सदानंद गुप्ता,अनुराग पाण्डेय,अभय कुमार गुप्ता,रईश अहमद,अभय कुशवाहा,संदीप विश्वकर्मा, अरुण श्रीवास्तव,सुनीता कश्यप,शक्ति आनंद,जय विजय गुप्ता,अवधेश साहू,लखन श्रीवास्तव, वाशिफ आलम,प्रिंस वर्मा,सीमा विश्वकर्मा,अरुण श्रीवास्तव,अखिलेश खरवार,रमाकांत कुशवाहा,राजेश कुमार गुप्ता,राशिद हाशमी,संजय खरवार,मो० इस्लाम,शेरू मोइनुद्दीन,मो०अशलम,डॉ ललित मोहन तिवारी,तनवीर इकबाल,मनोज विश्वकर्मा,अखिलेश यादव,ताजुल हक़,प्रिंस कुशवाहा आदि लोग उपस्थित रहे।


Md Shaukat

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?