जौनपुर:भाजपा जमुनिया मण्डल की कार्यसमिति की बैठक हुई सम्पन्न

By: Khabre Aaj Bhi
Aug 09, 2021
263

सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही पार्टी का लक्ष्य, कार्यकर्ता हो जाए तैयार : रमेश मिश्र।

आगामी विधानसभा चुनाव में जमुनिया मंडल ५१ हजार वोट दिलाने का संकल्प लिया -बच्चा भइया

जौनपुर : शाहगंज विधानसभा क्षेत्र के जमुनिया मंडल में रविवार को भाजपा संगठन कार्यसमिति की विशेष बैठक निजमापुर प्राथमिक विद्यालय पर  मण्डल अध्यक्ष राम स्वारथ विन्द की अध्यक्षता में संपन्न हुआ कार्यक्रम का संचालन महामंत्री सुधीर सिंह ने किया। जमुनियां मंडल कार्यसमिति के पार्टी कार्यकर्ताओं की प्रमुखता से उपस्थिति रही। कार्य समिति की बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठनात्मक संरचना करना रहा।

कार्यक्रम के प्रथम सत्र के मुख्य अतिथि विधायक बदलापुर रमेश मिश्रा ने भाजपा के पित्र पुरूष डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी एव पंडित दीनदयाल उपाध्याय के छायाचित्रों पर माल्यार्पण कर बैठक का शुभारंभ किया। प्रथम सत्र को सम्बोधित करते हुये विधायक रमेश मिश्र ने कहा कि शाहगंज से हमारा कोई विधायक नही है, न ही सांसद है, फिर भी पार्टी ने बिना भेदभाव सभी को लाभ दिया है। भारतीय जनता पार्टी ने सभी किसानों को किसान सम्मान निधि दिया, आवास दिया,गैस दिया, इलाज के लिये आयुष्मान भारत से ५ लाख तक की चिकित्सीय राशि की महत्त्वपूर्ण योजना उपलब्ध कराई । साथ ही संगठन को मजबूत करने के लिए सभी भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने दायित्व का गंभीरता से निर्वहन करें। मंडल प्रभारी व भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया ने कहा कि इस कार्यसमिति बैठक में विधानसभा चुनाव जीतने के लिए रणनीति तैयार करे व जामुनिया मंडल लक्ष्य ले की इस बार अपने मंडल से भाजपा को ५१ हजार वोट दिलाया जाएगा सभी ने एकस्वर से समर्थन करते हुए संकल्प लिया बच्चा भइया ने कहा कि भाजपा में छोटे से छोटे कार्यकर्ता का सम्मान है और कहां की  जमुनियां मण्डल से ५१ हज़ार वोट चाहिए, जी जॉन से लग जाइए, जो कार्य पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने आपको सौंपा है उसे समय पर पूरा करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि बूथ के कार्यकर्ता पर ही सब निर्भर करता है।

सम्बोधित करते हुये राम स्वारथ विन्द ने कहा कि भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही हमारा लक्ष्‌य है, तभी अंतोदय की हम परिकल्पना कर सकते है, इसके लिए हर बूथ का कार्यकर्ता भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अच्छे से समझे और अपने गांव में इन योजनाओं की जानकारी आम जन को दें।  अपने संबोधन में कहा की संगठन की संरचना हर बुथ पर इस बार जमीनी स्तर पर लगकर कार्यकर्ताओं का निर्माण करें। हमारे भाजपा संगठन के दायित्वान कार्यकर्ता बूथ स्तर पर जाकर बूथ की संरचना बनाएंगे । ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री व पूर्व ब्लॉक प्रमुख राकेश वर्मा ने उपस्थित कार्यकताओं के अंदर जोश भरते हुये कहा कि ऐसे जवाबदार व्यक्ति को उस बूथ की जवाबदारी दी जाएगी जो पार्टी संगठन के निर्देशों के अनुसार संगठन का विस्तार कर सके और दी जा रही जवाबदारी का बखूबी निर्वाहन कर सके। उक्त अवसर पर महामंत्री  संदीप चौहान जिला सह संयोजक आईटी व सेक्टर प्रभारी अवनीश यादव जिला मंत्री महिला मोर्चा राजमती सरोज मंडल आदी उपस्थित रहे।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?