टोक्यो ओलम्पिक रिले के समापन में चंदौली से नन्दजी हुए सम्मानित

By: Khabre Aaj Bhi
Aug 05, 2021
199


BY:शाकीर अंसारी

चन्दौली : खेलजगत फाउंडेशन द्वारा उत्तर प्रदेश ओलम्पिक संघ के निर्देश पर टोक्यो ओलम्पिक रिले यात्रा २३ जुलाई से बरेली से शुभारंभ होकर प्रदेश के ५१ जिलों से होते हुए ४ अगस्त को लखनऊ में समापन हुआ जो ३० जुलाई को जनपद चंदौली में कुमार नन्दजी के नेतृत्व में विभिन्न खेल संघों द्वारा जगह जगह भव्य स्वागत की तैयारी की गई थी। लखनऊ में  प्रदेश के विभिन्न जनपदों से कुछ पदाधिकारियों को विशेष प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया जिसमें चंदौली जनपद से टोक्यो ओलम्पिक रिले यात्रा के मंडल प्रभारी एवं चंदौली जिला कार्यक्रम सचिव कुमार नन्दजी को खेल हित मे सराहनीय कार्य केलिए विशेष प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अन्य जनपदों से सम्मानित होने वाले पदाधिकारियों में राशिद अहमद,अजित सिंह,मुकेश कुमार,शिवानी गुप्ता,लखन सिंह,दीपक गुप्ता,सुमंत यादव,शरद कुमार इत्यादि रहे।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मा. स्वतंत्र देव सिंह, विशिष्ट अतिथि कारागार मंत्री जयकुमार जैकी व नेहरू युवा केन्द्र,विकास कल्याण विभाग,ओलम्पिक संघ, पैराओलम्पिक संघ इत्यादि विभाग के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन रिले कार्यक्रम संयोजक लक्ष्मण अवार्डी रविकांत मिश्रा,खेलजगत फाउंडेशन संस्थापक रतन गुप्ता ने किया एवं स्वागत यू पी ओलम्पिक कोषाध्यक्ष मनीष कक्कड़, खेलजगत प्रदेश प्रभारी आनन्द पाण्डेय,लखनऊ ओलम्पिक संघ सचिव सैय्यद रफत रिजवी ने किया।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?