जौनपुर:भाजपा की सिकरारा ब्लॉक क्षेत्र कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न

By: Riyazul
Aug 03, 2021
223

जौनपुर : सिकरारा भारतीय जनता पार्टी के मण्डल सिकरारा जौनपुर के कार्यसमिति की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें भाजपा सिकरारा मंडल कार्यसमिति के वरिष्ठ व कनिष्ठ पदाधिकारियों भाजपा कार्यकर्ताओं की प्रमुखता से उपस्थित रही। कार्य समिति की बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठनात्मक संरचना दुरूस्त करना रहा, कार्य समिति की बैठक का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा जिलाउपाध्यक्ष सुधाकर उपाध्याय ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के छायाचित्रों पर माल्यार्पण कर किया गया। उन्होंने भाजपा संगठन को मजबूत करने के लिए सभी भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने दायित्व का निर्वहन करें जो कार्य पार्टी संगठन ने आपको और मुझे दिया है। 

उसे समय पर पूरा करें भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना हमारा लक्ष्य है तभी अंत्योदय की हम परिकल्पना कर सकते है, इसके लिए हर बूथ का कार्यकर्ता भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अच्छे से समझे और अपने गांव कस्बों में इन योजनाओं की जानकारी आम जन को दें। द्वितीय सत्र को जिलाउपाध्यक्ष सुनील तिवारी ने संबोधन में कहा की संगठन की संरचना हर बुथ पर जमीनी स्तर से होगी ना की कागजों पर कार्यकर्ताओं का निर्माण होगा हमारे भाजपा संगठन के दायित्वान कार्यकर्ता बूथ स्तर पर जाकर बूथ की संरचना बनाएंगे। जिसमें ऐसे जवाबदार व्यक्ति को उस बूथ की जवाबदारी दी जाएगी जो पार्टी संगठन के निर्देशों के अनुसार संगठन का विस्तार कर सके और दी जा रही जवाबदारी का बखूबी निर्वाहन कर सके। इस बैठक में मण्डल प्रभारी राजकुमार बिन्द, मण्डल अध्यक्ष अजय मिश्र, मण्डल मॉनिटरिंग प्रमुख जिला मंत्री संदीप सरोज,महामंत्री पंकज सिंह, जितेंद्र उपाध्याय, मंडल उपाध्यक्ष संजय गिरी, रामजी तिवारी,अरविंद सिंह,डॉ उमेश मिश्र,पप्पू शुक्ला,मुकेश सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Riyazul

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?