विवाहिता का शव फांसी से लटकता मिला घर वालों ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप

By: Riyazul
Jun 08, 2021
259

जौनपुर: जौनपुर जिले के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के निशान गांव में सोमवार की रात विवाहिता की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। कमरे में पंखे के सहारे रस्सी के फंदे पर उसका शव लटक रहा था। विवाहिता के पिता ने दहेज में दो लाख रुपये न मिलने पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
रंजित संवाददाता के अनुसार, आजमगढ़ जिले के देवगांव थाना क्षेत्र के ग्राम जिरिकपुर निवासी शिवप्रसाद राम की पुत्री बीना(23) की शादी वर्ष १०१९ में गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम निशान निवासी जयप्रकाश राम के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल वाले दहेज में दो लाख रुपये की मांग करते थे।
रियाजुल हक़ "पत्रकार": मांग पूरी न होने पर आए दिन उसे प्रताड़ित करते रहते थे। पिता ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि सोमवार को बेटी ने फोन कर ससुराल वालों की ओर से पिटाई करने की बात बताई थी। रात करीब ११ बजे उसे बेटी के मौत की सूचना दी गई।
 रियाजुल हक़ "पत्रकार": आरोप है कि पति जयप्रकाश राम, सास लालती देवी, ससुर महेन्द्र प्रताप, जेठ विजय राम व जेठानी संगीता देवी ने बीना की हत्या कर दी। इसके बाद शव का फंदे पर लटका दिया। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच में जुटी है।


Riyazul

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?