ताऊते तूफान मे जिन्दगी मौत की जंग के बीच से लौटा युवक रियाजुल हक

By: Riyazul
May 22, 2021
299

जौनपुर/खुटहन :अरब सागर से उठे ताउते तूफान के बीच लापता जहाज पर मैकेनिक के पद पर तैनात उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले का एक युवक की सकुशल होने की खबर आते ही  खुशी का माहौल है।  अभी तक अनहोनी की आशंका से परिजनों में कोहराम मचा हुआ था। खुटहन थाना क्षेत्र के ओइना गांव निवासी विनय मिश्रा के सकुशल होने की खबर आते ही गांव में खुशी का माहौल है।

हादसे के तीसरे दिन परिजनों को पता चला कि विनय को मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत खतरे से बाहर है।  ओइना गांव निवासी विनय मिश्रा पुत्र गंगा प्रसाद मर्चेंट नेवी में मैकेनिक के पद पर वर्षों से तैनात हैं। उसकी तैनाती जिस जहाज पर थी  वह तूफान की चपेट में आकर समुद्र में समा गया।

जहाज के लापता होने की खबर पर परिवार के लोगों में कोहराम मच गया था। अब पता चला कि जहाज डूबने लगा तो विनय ट्यूब के सहारे समुद्र में छलांग लगा दिया था। वह  ट्यूब के सहारे समुद्र की लहरों के थपेड़े खाता रहा। 

उसी दौरान वायु सैनिकों की उसपर नजर पड़ी तो उसे बाहर निकाला गया। वह लगभग बेहोशी की हालत में पहुंच गया था। विनय के परिजनों ने बताया कि मुंबई से खबर आई कि विनय अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत खतरे से बाहर है। 


Riyazul

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?