मिस इंडिया फेमिना २०१५ की रनरअप दीक्षा सिंह को पंचायत चुनाव में मिली हार

By: Khabre Aaj Bhi
May 03, 2021
214


जौनपुर : बक्सा विकासखंड के वार्ड नंबर २६ से मिस इंडिया फेमिना २०१५ की रनरअप दीक्षा सिंह को पंचायत चुनाव में मिली हार। इस वार्ड से भाजपा समर्थित प्रत्याशी नगीना सिंह ने लगभग २००० वोटों के अंतर से जीत हासिल की। दीक्षा सिंह को पंचायत चुनाव में पांचवे स्थान से संतोष करना पड़ा। हार के बाद दीक्षा सिंह ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि\" जिंदगी की यही रीत है हार के बाद ही जीत है।

इसके अलावा पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय पारसनाथ यादव की छोटी पुत्र वधू उर्वशी यादव भी बरसठी के वार्ड संख्या ५१ से दावेदारी पेश कर रही थी। लंदन रिटर्न उर्वशी यादव पंचायत चुनाव को लेकर उत्साहित थी। लेकिन वार्ड संख्या ५१ से बसपा समर्थित प्रत्याशी प्रीति पाल ने बाजी मार ली। प्रीति पाल ने यह चुनाव ४९२ वोट से जीता। उर्वशी सिंह यादव को यहां तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?