महाराजा सुहेलदेव के जयंती के शुभ अवसर पर निकाली गई पग यात्रा

By: Khabre Aaj Bhi
Feb 16, 2021
322


by: बजरंग बलि तिवारी

वाराणसी : आपको बताते चलें कि आज वाराणसी में सुहेलदेव जयंती के शुभ अवसर पर पदयात्रा निकाला गया जो चिरईगांव ब्लाक अंतर्गत ग्राम सभा सिंहपुर से सुहेलदेव स्मारक रंगोली गार्डन हवेलिया चौराहा पर संपन्न किया गया।जिसमें मुख्य रुप से राष्ट्रीय पूर्वांचल एकता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शशि राजभर राष्ट्रीय न्याय महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष ममता पटेल रही। पदयात्रा के दौरान काफी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी रही महिला मोर्चा की अध्यक्ष ममता पटेल ने बताया कि महाराजा सुहेलदेव की जयंती पर उन्हें याद किया गया व उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शत शत नमन किया गया।

उक्त अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष शशि राजभर,महिला अध्यक्ष ममता पटेल,संतोष पटेल,आरती भारद्वाज,माला भारती,नीलम यादव,सोनी भारद्वाज,बबीता,इंदिरा गौतम, मुना मास्टर,संतोष सागर,मनोज सागर,शनि राजभर व कई अन्य क्षेत्रीय गणमान्य लोग मौजूद रहे।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?