जौनपुर : नई समय सारिणी की जानकारी न होने से कई लोगों की ट्रेन छूटी

By: Riyazul
Dec 07, 2020
258

जौनपुर : रेलवे की नई समय सारिणी की जानकारी न होने से कइयों की ट्रेन छूट गई। पूर्व के निर्धारित समय पर जब वह स्टेशन पहुंचे तो पता चला कि ट्रेन जा चुकी है। बदली व्यवस्था को कोसते हुए यात्री टिकट कैंसिल कराते हुए वापस लौट गए।

जौनपुर जंक्शन से गुजरने वाली कई ट्रेनों का समय एक दिसंबर से बदल गया है, लेकिन ज्यादातर यात्रियों को इसकी जानकारी नहीं है। छपरा से सूरत जाने वाली स्पेशल ट्रेन अपराह्न ३.३८ पर जाती थी, जो अब २.२६ बजे ही जा रही है। दिल्ली से मालदा टाउन जाने वाली ट्रेन का समय भी दोपहर १२.३७ की जगह १.२६ हो गया है। जोधपुर से वाराणसी जाने वाली ट्रेन पहले सुबह ८.२६ पर जौनपुर जंक्शन से निकलती थी, जो अब ८.३३ पर ही जा रही है। सुुहेलदेव एक्सप्रेस का समय शाम ५ बजे की जगह अब ४.५० कर दिया गया है। छपरा से मुंबई जाने वाली गोदान एक्सप्रेस का समय भी दो मिनट पहले हुआ है। नए समय के बारे में जानकारी न होने से दर्जनों यात्रियों की ट्रेन छूट गई। जब वह शिकायत लेकर स्टेशन अधीक्षक कार्यालय पहुंचे तो उन्हें नए समय के बारे में जानकारी हुई। इस बाबत स्टेशन अधीक्षक बीपी सिंह ने बताया कि एक दिसंबर से ही समय बदला है। लगातार इसकी सूचना प्रसारित की जा रही है और प्लेटफार्म पर डिस्प्ले भी किया जा रहा है। कई लोगों की ट्रेन छूटी है।


Riyazul

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?