To view this video please enable JavaScript, and consider upgrading to a web browser that supports HTML5 video
जौनपुर : पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये गये अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी केराकत के पर्यवेक्षण एवं दिशा निर्देशन मे प्र॰नि कोतवाली केराकत जौनपुर मय हमराह पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर राजबहादुर यादव के बंद पड़े ईंट भट्टे के खंडहर कमरे मे ग्राम गंगौली से अवैध शस्त्र बनाने वाले तीन शातिर अपराधी अवैध शस्त्र बनाते समय मय शस्त्र बनाने के उपकरण , भठ्ठी व ३ तमंचा ३१५ बोर चालू हालत मे, ३ तमंचा अर्द्ध निर्मित मय चोरी की दो मोटर सायकिल के साथ आज रात्रि मे मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया ।
अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण व अर्द्ध निर्मित तमंचा के आधार पर थाना स्थानीय पर मु॰अ॰सं॰ ३८८ /२० धारा ३/५/२५ आर्म्स एक्ट बनाम दशमी हरिजन पुत्र जंगली राम निवासी परनापुर थाना चौबेपुर जनपद राजू हरिजन पुत्र रामचन्द्र निवासी शहाबुद्दीनपुर थाना केराकत जनपद जौनपुर, दीपक यादव पुत्र राजदेव यादव निवासी हरिकरन पट्टी थाना केराकत जनपद जौनपुर तथा बरामद तमंचा ३१५ बोर के आधार पर मु.अ.सं ३८९/२० धारा ३/२५ आर्म्स एक्ट बनाम दशमी हरिजन पुत्र जंगली राम निवासी परनापुर थाना चौबेपुर जनपद वाराणसी , मु॰अ॰सं॰३९०/२० धारा ३/२५ आर्म्स एक्ट बनाम राजू हरिजन पुत्र रामचन्द्र निवासी शहाबुद्दीनपुर थाना केराकत जनपद जौनपुर ,
मु.अ.सं३९१/२० धारा ३/२५ आर्म्स एक्ट बनाम दीपक यादव पुत्र राजदेव यादव निवासी हरिकरन पट्टी थाना केराकत जनपद जौनपुर तथा बरामद चोरी की दो अदद मो.सा॰ के आधार पर मु.अ॰सं॰ ३९२/२० धारा ४१/४११/४१४ भा.द.वि॰का अपराध पंजीकृत किया गया ।
अभियुक्त राजू पुत्र रामचन्द्र निवासी शहाबुद्दीनपुर थाना केराकत जनपद जौनपुर थाना स्थानीय के मु.अ.सं ४१५/१९ धारा ३७९/४१५ मामले मे वांछित / फरार अभियुक्त था तथा अभियुक्त दीपक यादव थाना स्थानीय का हिस्ट्रीशीटर व शातिर लुटेरा अपराधी है ।
Reporter - Khabre Aaj Bhi
0 followers
0 Subscribers