जौनपुर : १२ लाख के जेवरात में चोरों ने किया हाथ साफ

By: Riyazul
Oct 25, 2020
322

जौनपुर : केराकत कोतवाली क्षेत्र के मनियरा ग्राम निवासी जय प्रकाश यादव के घर में चोरों ने बीती रात चोरी करते हुए लगभग १२ लाख रुपए का माल पार कर दिया पीड़ित के अनुसार गए सामान में २५  हज़ार  नगदी समेत पीड़ित के चाची का ६ सोने की गले की चैन, ७ अंगूठी,१चांदी हसूली व पुत्री का २सुटकेश ,१पेटी व एक बैग गायब था जिसमे पुत्री के पेटी में १सोने हार, झुमका,७ अंगूठी,१सोने वाली,१ नथिया,सोने कंगन एक जोड़ी,२ जोड़ी कान का सुई धागा,चांदी का कमरबंद,१ सोने मंगलसूत्र,१० जोड़ी चांदी मीना गायब था व पीड़ित के पत्नी का बख्सा जिसमे पत्नी का ६ अंगूठी सोने,१ जोड़ी सोने झुमका,एक जोड़ी सोने कनफूल,एक जोड़ी झाली,1 मंगलसूत्र गायब थी। चोरों ने चोरी करने के बाद घर का पड़ा हुआ १ बक्सा जिसमे सामान था,मकान के पीछे खेत में ही छोड़ कर चलते बने। पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को लिखित सूचना के साथ साथ  मुख्यमंत्री के पोर्टल पर भी दे दी है। पुलिस की सुस्ती से पूरे क्षेत्र में आए दिन चोरियों की ताबड़तोड़ वारदातें हो रही हैं।


Riyazul

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?