12 बोर मय जिन्दा कारतूस के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

By: Riyazul
Oct 22, 2020
300

जौनपुर: राजकरन नय्यर पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देश में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण व गिरफ्तारी हेतु चलाये  जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सिकरारा श्री अंगद प्रसाद तिवारी  मय हमराही चौकी  प्रभारी भीलमपुर  उ.नि. श्री विवेकानन्द सिंह, राधेश्याम, अनन्त कुमार,  महेन्द्र कुमार  द्वारा चांदपुर नहर पुलिया  पर  संदिग्ध व्यक्तियों / वाहनों की चेकिंग  के दौरान  अभियुक्त राकेश उर्फ नाटे पुत्र सालिक राम निवासी ग्राम सिरसी थाना सिकरारा जौनपुर को 22 किलो 200 ग्राम गांजा नाजायज  एक बोरी में व  एक तमन्चा 12 बोर मय जिन्दा कारतुस के साथ  दिनांक 21.10.20 की रात्रि में गिरफ्तार किया गया ।

बरामद गांजा व तमन्चा के सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर  मु.अ.स. 231/20 धारा 8/20 NDPS एक्ट  व  232/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट  पंजीकृत किया गया ।  अभियुक्त एक  शातिर किस्म का अभयस्त अपराधी है । अभियुक्त  मु.अ.स. 162/19 धारा 147/302/34/ IPC व 75/20 धारा 3(1) गैगेस्टर एक्ट  थाना कन्धरापुर  जनपद आजमगढ के मुकदमे मे भी बांछित है ।  




Riyazul

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?