निजीकरण के विरोध में जिले भर में विद्युत कर्मियों ने शुरू किया कार्य बहिष्कार सुरक्षा के मद्देनजर जिला प्रशासन अलर्ट

By: Riyazul
Oct 05, 2020
281

चप्पे-चप्पे पर तैनात रही पुलिस फोर्स और मजिस्ट्रेट


जौनपुर : केन्द्रीय नेतृत्व के आहवान पर केन्द्र सरकार द्वारा लाये जा रहे इलेक्ट्रिसिटी (अमेण्डमेंड) एक्ट 2020 व निजीकरण के विरोध में सभी विद्युत अधिकारियों/कर्मचारियों/संविदाकर्मी ने सोमवार से अपने आंदोलन का आगाज कर दिया। सरकार के खिलाफ आंदोलित कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर जोरदार प्रदर्शन करते हुए धरना भी दिया। मौजूदा महामारी को ध्यान में रखते हुए एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए जनपद के संयुक्त संघर्ष समिति के समस्त घटकों के द्वारा सम्पूर्ण कार्य बहिष्कार में पहुंचकर अपना समर्थन दिया ।

इस मौके पर उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कर्मचारियों द्वारा कहा गया कि सरकार द्वारा जब तक निजीकरण का फैसला वापस नहीं लिया जाता, तब तक कार्य बहिष्कार किया जायेगा। निजीकरण के विरोध में आखिरी सांस तक निर्णायक युद्व लड़ने और सरकार की गलत नीतियों के कारण अगर जेल जाना पड़ा तो इसके लिए भी तैयार रहने को कहा गया। कर्मचारियों द्वारा यह भी कहा गया कि प्रदेश में कही भी विद्युत कर्मचारियों का उत्पीड़न शासन/प्रशासन द्वारा किया जाता है

तो उसी क्षण समस्त कर्मचारी जेल भरों आंदोलन प्रारम्भ कर देंगे। विरोध प्रदर्शन की अध्यक्षता ई ए के सिंह और संचालन निखिलेश सिंह के द्वारा किया गया। इस अवसर पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के ‘‘संरक्षक‘‘ व ‘‘अध्यक्ष पेंशर्स एसोसिएशन के सीबी सिंह, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला महामंत्री चन्दशेखर , वरिष्ठ उपाध्यक्ष वेचन मिश्रा व मंत्री राजबली यादव, उपाध्यक्ष केके तिवारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ई राजेन्द्र सिंह व सफाई कर्मी के जिलाध्यक्ष संजय चौधरी उपस्थित थे।

इन लोगो ने अपना समर्थन भी विद्युत कर्मिर्यों को दिया। इस अवसर पर विजय सिंह, अध्यक्ष पूर्वांचल विश्वविद्यालय, श्री विजय सिंह बागी ‘‘अध्यक्ष‘‘ दुर्गा पूजा महासमिति, मोती लाल यादव,अनील अस्थाना, मनीष देव तथा मनीष श्रीवास्तव,ई नजम अहमद,ई राम अधार, संजय यादव, सत्या उपाध्याय ने अंधे को संबोधित किया। धरना प्रर्दशन में ई विनोद गुप्ता, ई हरीश प्रजापति,ई अभिषेक श्रीवास्तव,ई मनोज कुमार,ई संजय गुप्ता, ई विकास यादव, ई रोशन जमीर, ई बिनोद कुमार,ई राहुल कुमार, ई अमर सिंह पटेल, ई आतिश यादव,ई निर्भिक भारती,ई प्रदीप कुमार,ई अभिषेक केशरवानी, असगर मेहदी, प्रदीप राय,अश्वनी श्रीवास्तव,प्रभात पान्डेय,विश्राम मौर्या,आजाद चन्द्रशेखर,संतोष श्रीवास्तव,मोहन पान्डेय,विजय चैहान,रविन्दर सिंह,विजय यादव,रण बहादुर यादव,प्रमोद मौर्या, रितेश, बृजेश राय, अशोक पटेल, संतराम इत्यादि लोग मौजूद रहे


Riyazul

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?