प्रधान डाकघर कार्यालय पर डाक कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

By: Khabre Aaj Bhi
Sep 23, 2020
325

by : मो, हारून

जौनपुर : अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ के आह्वान पर आज जनपद जौनपुर के डाक कर्मचारियों ने आधा दर्जन से अधिक मांगो को लेकर प्रधान डाक घर कार्यालय पर जोर दार प्रदर्शन करते हुए सभा किया और अपनी मांगो की प्रतियां केन्द्र सरकार को भेजा गया है। 

मांग पत्र में डाक कर्मचारी संघ के लोगों ने मांग किया है कि केंद्र सरकार कर्मचारियों के मंहगाई भत्ते पर लगी रोक को जल्द से जल्द हटा ले। श्रम सुधार के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बन्द किया जाये। ३० साल सेवा अथवा ५५ साल की उम्र में सेवा दो निवृत्त का आदेश सरकार वापस ले अन्यथा कर्मचारी सरकार की ईट से ईट बजा सकते ।

इस अवसर पर कर्मचारियों को संबोधित करते हुए मंडलीय सचिव राम उजागिर यादव ने कहा कि देश की पहली सरकार है जो कर्मचारियों का उत्पीड़न करने पर तुली हुई है तथा देश को आर्थिक संकट में झोंक कर कर्मचारियों को 55साल की उम्र में सेवा निवृत्त करने का आदेश जारी किया है। सरकार के कर्मचारी विरोधी नीतियों का डाक कर्मचारी संघ पुरजोर विरोध करेगा अभी तो ये अंगणाई है आगे और लड़ायी है।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?