कांग्रेस ने भरी हुंकार दमदारी से लड़ेंगी मल्हनी विधानसभा चुनाव

By: Khabre Aaj Bhi
Sep 14, 2020
1210

 रिपोर्ट  फिरोज खान पठान 

जौनपुर :  जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज एंव शहर अध्यक्ष सौरभ शुक्ला के नेतृत्व में राष्ट्रीय सचिव अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एंव सहप्रभारी उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी बाजीराव खडगे की उपस्थिति में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई जिसमें मल्हनी विधानसभा के उपचुनाव को लेकर संभावित प्रत्याशियों का आवेदन लिया गया साथ ही जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं को मल्हनी विधानसभा में बूथ स्तर की तैयारियों की जिम्मेदारी सौंपी गयी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री बाजीराव खडगे ने कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस की तरफ उम्मीद भरी निगाहों से देख रही है और मल्हनी विधानसभा में आम जनता ने मन बना लिया है कि किसी के झूठे वादों में न पडकर कांग्रेस के सिंबल से आने वाले प्रत्याशी को अपना महत्वपूर्ण वोट देकर भारी मतों से विजई बनाएंगी।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?