आम आदमी पार्टी ने कोविड-19 की जांच के लिए लगाया डोर टू डोर कैम्प

By: Riyazul
Aug 18, 2020
274

जौनपुर : आज आम आदमी पार्टी जौनपुर के  वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सूर्य  नारायण सिंह  कोविड-19 प्रभारी डॉ दिवाकर मोर्य नगर अध्यक्ष बंटी अग्रहरी के नेतृत्व में जगतपुर मार्केट पकड़ी गांव में डोर टू डोर ऑक्सीमीटर कैंप लगाया गया तथा लोगो की ऑक्सीजन और  पल्स डोर टू डोर जांच की गई।
उन्होने बताया की राष्ट्रीय अध्यक्ष दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर प्रदेश प्रभारी राज्यसभा सांसद संजय सिंह के आवाहन पर और प्रदेश अध्यक्ष के कहने पर यह डोर टू डोर कैंप लगाया गया है  दिल्ली के तर्ज पर पूरे देश में यह डोर टू डोर कैंप लगाया जा रहा है और  आम आदमी पार्टी के द्वारा इस  महामारी में लोगों की जांच कर उनको इससे बचाव के उपाय सुझाए जा रहे हैं ताकि कम से कम लोग इस महामारी की चपेट में आए।


Riyazul

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?