To view this video please enable JavaScript, and consider upgrading to a web browser that supports HTML5 video
जौनपुर: पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर आरोप लगाया है कि विश्वविद्यालय प्रशासन के अधिकारी खास कर कुलपति कर्मचारी समस्याओं की अनदेखी करते हुए अपनी मनमानी पर उतर गये है उनके इस कृत्य से कर्मचारी संघ बेहद नाराज एवं गुस्से में है। विगत माह 12 फरवरी 2020 को संघ के पदाधिकारियों के साथ कुलपति एवं कुलसचिव ने जो समझौता किया था आज वो उससे मुकर गये है और कर्मचारियों की बात नहीं सुनी जा रही है जो अत्यंत चिन्ता जनक है। आज जब संघ समझौते को लागू करने की बात कर रहा है तो कुलपति सुनने को तैयार नहीं है। जबकि जिन बिन्दुओं पर समझौता हुआ था सभी शासनादेश के अनुरूप है। गत 17 जून को समझौताओ के बिन्दुओं पर कुलपति से संघ बात करने गया तो पुलिस बल का प्रयोग करते हुए संघ के अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों को अपने चैम्बर से जबरिया बाहर करा दिया गया था। कुलपति के इस कृत्य से कर्मचारी संघ बेहद नाराज एवं गुस्से में है।
शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रामजी सिंह ने कहा कि संघ ने हमेशा कर्मचारियों के हित की लड़ाई लड़ा है और आगे भी संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कुलपति के द्वारा किसी भी दशा में कर्मचारियों का अहित नहीं करने दिया जायेगा चाहे जो कुर्बानी देनी पड़े संघ पूरी तरह से तैयार है। कुलपति रिक्त पदों पर कर्मचारियों का समायोजन न करके अपने खास लोगों की भर्ती करना चाहते है जो नहीं करने दिया जायेगा। आजमगढ़ में खोले जा रहे नये विश्वविद्यालय को पूर्वांचल विश्वविद्यालय से कोई भी धनराशि नहीं देने दिया जायेगा इसके लिए हर स्तर पर जंग होगी। अध्यक्ष ने कुलपति के उपर यह भी आरोप जड़ा है कि वह तो आकंठ भ्रष्टाचार में गोते लगा रहे हैं शासन को इसकी जांच करानी चाहिए। इस अवसर पर अध्यक्ष रामजी सिंह के साथ उपाध्यक्ष रामजश मिश्र, महामंत्री स्वतंत्र कुमार, कोषाध्यक्ष कपिल त्यागी, बिहारी लाल गुप्ता, दिलगीर हसन, मनु मिश्रा, लाल चंद्र यादव, ऋषि रघुवंशी, शमशाद अली, सुनील कुमार, चन्दन यादव, अखिलेश शुक्ला, रामनाथ राम, शिव शंकर आदि मौजूद रहे।
Reporter - Khabre Aaj Bhi
0 followers
0 Subscribers