छठ के महापर्व को लेकर श्रद्धालुओं का सैलाब

By: Khabre Aaj Bhi
Nov 02, 2019
283


By: संदीप शर्मा

सेवराई: डाला छठ के महापर्व को लेकर श्रद्धालुओं का सैलाब आस्था में गोते लगाते नजर आया। त्योहार के मद्देनजर कई सियासी हस्तियों ने भी भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया। जिले में खासतौर पर पूर्व पर्यटन मंत्री ओम प्रकाश सिंह डाला छठ महापर्व में शामिल हुए।


पूर्व पर्यटन मंत्री ओम प्रकाश सिंह ने अपने पैतृक गांव सेवराई स्थिति पर परेमन शाह पोखरे पर भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान पोखरे पर व्रती महिलाओं की भारी भीड़ नजर आई। लोग अपनी मनोकामना पूर्ति के लिए पूजन अर्चन करते नजर आए। व्रती महिलाओं ने विधि विधान से भगवान भास्कर की पूजा अर्चना की। इस मौके पर पूर्व पर्यटन मंत्री ओम प्रकाश सिंह श्रद्धालुओं को डाला छठ की शुभकामनाएं दी और कहा कि पुत्र के दीर्घायु की कामना के लिए डाला छठ का पर्व विशेष स्थान रखता है।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?