पूर्व एमएलसी प्रत्याशी ने किया सरकारी भवन पर अवैध कब्जे का प्रयास

By: Khabre Aaj Bhi
Oct 20, 2019
316

प्राइवेट विद्यालय के प्रबंधक व उसके परिजनों को जमकर पीटा, दस्तावेजों में लगाई आग, जमकर  की तोड़फोड़

by:  मेराज अहमद                                                                                                                                                                                                                               बहराइच: शुक्रवार को बौंडी थाना क्षेत्र के जैतापुर कस्बे में दो प्राइवेट विद्यालयों के प्रबंधक एक सरकारी भवन पर कब्जे को लेकर आपस में भिड़ गए। मौके पर पुलिस पहुंचने पर विवाद शांत हुआ। सीओ महसी शंकर प्रसाद व एसओ बौंडी ब्रह्मानंद सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया। एक पक्ष ने बौंडी पुलिस को तहरीर दिया है जबकि दूसरे पक्ष द्वारा अभी तक तहरीर नहीं दी गई है। जैतापुर कस्बे में पंडित सत्यदेव मणि त्रिपाठी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय व श्रीमती सुशीला दीक्षित गुरुकुल शिक्षा निकेतन अगल-बगल संचालित हैं। गुरुकुल शिक्षा निकेतन के प्रबंधक विवेक दीक्षित पुत्र उमाशंकर दीक्षित ने बौंडी थाने पर दी गई तहरीर में बताया है कि उनके विद्यालय की एक कक्षा व ऑफिस का काम ग्राम प्रधान के सहमति से एक सरकारी भवन 'किसान सहायक कक्ष' में चल रहा था। शुक्रवार की दोपहर पंडित सत्यदेव मणि त्रिपाठी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रबंधक पुत्र त्रिपुरारी मणि त्रिपाठी उर्फ रामजी त्रिपाठी अपने कुछ साथियों के साथ आए तथा विद्यालय में तोड़फोड़ करते हुए मारपीट की विद्यालय के महत्वपूर्ण दस्तावेज व एसआर रजिस्टर जला दिया। खिड़की दरवाजे तोड़ डाले। छात्र-छात्राओं में भय व्याप्त हो गया तथा ग्रामीण भी दहशत जदा हो गए जिससे अफरा-तफरी का माहौल हो गया। घंटों सड़क जाम रहा। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस के पहुंचने पर दोनों पक्ष शांत हुए। सीओ महसी शंकर प्रसाद ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। एसओ बौंडी ब्रह्मानंद सिंह ने बताया कि गुरुकुल शिक्षा निकेतन के प्रबंधक विवेक दीक्षित के तहरीर पर त्रिपुरारी मणि त्रिपाठी समेत अन्य के विरुद्ध समुचित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है जबकि दूसरे पक्ष द्वारा अभी तक तहरीर नहीं मिली है।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?