कार से टकराई बाइक एक गम्भिर घायल

By: Riyazul
Sep 09, 2019
332


जौनपुर: जलालपुर थाना क्षेत्र के कबूलपुर गॉव के नहर मोड़ के पास तेज रफ्तार से जा रही बाइक, कार से टकरा गई। जिसमें बाइक चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया। लोगो ने उसे चिकित्सक के पास भिजवाया।जहाँ उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जलालपुर क्षेत्र के नत्थनपुर गॉव निवासी विक्की प्रजापति 18 वर्ष पुत्र श्यामसुंदर प्रजापति घर से बाइक लेकर कबुलपुर बाजार जा रहा था। बाइक पर उसने अपने दो दोस्तों को भी बैठा लिया था। कबूलपुर गॉव के नहर मोड़ के पास तेज रफ्तार से वह बाइक जा रहे युवकों ने एक कार से टकरा गई। बाइक चला रहे विक्की के चेहरे व माथे पर काफी चोट आई। पीछे बैठे उसके दोनों दोस्त बच गए।कार तथा बाइक बुरी तरह छतिग्रस्त हो गयी।कार को “मास्टर माइंड प्रकाशन” में एरिया मैनेजर दिलीप कुमार सिंह पुत्र रविन्द्र सिंह निवासी मैनपुरी चला रहे थे। बाइक सवार को बचाने के लिये खम्भे से टकराते हुए बची।


Riyazul

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?