दो पक्ष आमने-सामने, 10 घायल

By: Izhar
Apr 21, 2018
358

बलिया। रेवती थाना क्षेत्र के दियरांचल स्थित नवका गांव में बच्चों के विवाद में दो पक्ष आमने-सामने हो गया। इस दौरान न सिर्फ ईंट-पत्थर, लाठी-डंडे चले बल्कि गोलियां भी चली। मारपीट की दस घटना में दोनों पक्षों कुल 10 लोग घायल भी हो गये। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराय गया। बताया जाता है कि शनिवार को एक पक्ष के मोतीलाल तथा दूसरे पक्ष के रामप्रवेश के घर के बच्चों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस बीच दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर चलने लगे। इसी बीच गोली भी चलने लगी। मारपीट में एक पक्ष के उमेश पासवान, मुन्ना पासवान, रामप्रवेश पासवान, सीताराम तथा दूसरे पक्ष के मोतीलाल, जितेंद्र, अशोक तथा मंजू कुमारी गंभीर रुप से घायल हो गयी। फायरिंग व मारपीट के बीच उमेश पासवान, मुन्ना पासवान, रामप्रवेश पासवान, जितेंद्र पासवान को छर्रे लगे हैं। मोतीलाल के पक्षकारों का आरोप है कि उभय पक्ष द्वारा हमारी झोपड़ी व खोंप में आग लगा दी गयी है। जबकि रामप्रवेश के पक्ष के लोगों का कहना है कि दूसरे पक्ष द्वारा अपनी झोपड़ी में आग खुद ही लगाया गया है। जिससे हम लोगों को फंसाया जा सके। सूचना मिलते ही एसएचओ सुरेश सिंह हमराहियों के साथ मौके पर पहुंच गये जहां मामले की छानबीन की जा रही है। ।


Izhar

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?