भोजन बनाते समय किशोरी झुलसी,हालत गम्भीर

By: Khabre Aaj Bhi
Mar 28, 2019
321

जौनपुर: सिकरारा मछलीशहर क्षेत्र के सिकरारा थाना क्षेत्र में भोजन बनाते समय अज्ञात कारणो से एक किशोरी झुलस गई। किशोरी के ईलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।उक्त थाना क्षेत्र के गोनापार गाँव मे बीती रात सुप्रिया १७  वर्ष घर मे गैस पर खाना बना रही थी। इसी दौरान वह गैस की आग के संपर्क में आकर बुरी तरह से झुलस गई। परिजन उसे एम्बुलेंस की सहायता से मछलीशहर सीएचसी लेकर आये। जहाँ चिकित्सक से उसकी हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। किशोरी का इलाज अभी भी जिला अस्पताल में चल रहा है।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?