बरसठी रेलवे स्टेशन पर लगातार तीसरे दिन आमरण अनशन जारी

By: Khabre Aaj Bhi
Jan 30, 2019
446

by: इन्द्रेश तिवारी                                                                                                                                                                                                                                                                जौनपुर: मछलीशहर क्षेत्र के बरसठी रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव एवं यात्री सुविधाओं की मांग को लेकर समाजसेवी जज सिंह 'अन्ना' का आमरण अनशन लगातार तीसरे दिन भी जारी है।उन्होंने पहले से ही 28 जनवरी सुबह 7 बजे से आमरण अनशन की अनिश्चितकालीन घोषणा की थी।कड़ाके की ठण्ड के बावजूद समाजसेवी अपनी मांग पर डटे हुए है।अभी तक प्रशासन का कोई भी व्यक्ति मौके पर नहीं पहुचा है।जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा से भी स्थानीय लोग आहत है।लोगो का कहना है कि यह कार्य जनहित का कार्य है,और इसे लेकर समाजसेवी अन्ना के आंदोलन को व्यर्थ नही जाने देगे।अगर सरकार तुरंत कोई फैसला नहीं लेती है तो इसका खामियाजा चुनाव में भुगतना पड़ेगा।ज्ञात हो कि इस रूट पर गोदान एक्सप्रेस, आजमगढ़-फैजाबाद एक्सप्रेस और सुहेलदेव एक्सप्रेस चलती है लेकिन मड़ियाहूं स्टेशन के बाद सीधे ट्रेनों का ठहराव जंघई स्टेशन पर होता है। इस बीच में बाकी सभी स्टेशनों पर न तो किसी ट्रेन का ठहराव होता है न ही इन स्टेशनों को आज तक स्टेशन का दर्जा मिल पाया है। अब महज यह हाल्ट स्टेशन के रूप में है। बरसठी स्टेशन पर लाइट की भी व्यवस्था नहीं है जिससे अंधेरा होने पर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। और तो और महिलाओं के लिए शौचालय व पानी की व्यवस्था भी नहीं है। जज सिंह अन्ना ने पैसेंजर ट्रेन के जगह पर प्रयाग जौनपुर नई डेमो ट्रेन चलाने की भी मांग की है।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?