निजामुद्दीपुर में गौशाला की अधिग्रहित भूमि की जमीन उपजिलाधिकारी ने अपनी उपस्थिति में कराई पैमाइश

By: Khabre Aaj Bhi
Jan 16, 2019
379

इन्द्रेश तिवारी                                                                                                                                                                                                                                                       मछलीशहर(जौनपुर) 16 क्षेत्र में किसानों को व्याप्त छुट्टा पशुओ की समस्या से जल्द मिलेगा निदान शासन स्तर से प्रयास आरम्भ हो गया है। सवा एक करोड़ की लागत से निजामुद्दीनपुर गाँव में अधिग्रहित की गई लगभग दो हेक्टेयर भूमि पर गौशाला का निर्माण कार्य आरम्भ हो रहा है। उपजिलाधिकारी के साथ गयी लेखपालों की टीम ने पैमाइश कर आरक्षित भूमि को अलग किया।बुधवार को तहसील से एस डी एम जे एन सचान, तहसीलदार के के मिश्र, प्रभारी राजस्व निरीक्षक प्रमोद श्रीवास्तव लेखपालों की टीम के साथ उक्त गाव में पहुचे।वहाँ पर ग्रामीणों की उपस्थिति में भूमि की नाप करके अलग किया गया। उपजिलाधिकारी जे एन सचान ने बताया कि एक एकड़ भूमि पर शेड और चरनी का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है।बाकी भूमि चारदीवारी बनाकर सुरक्षित रखी जायेगी। उसका उपयोग पशुओ के घूमने और चारा उगाने में होगा। उन्होंने वहां उपस्थित ग्रामीणों से गौशाला की व्यवस्था में सहयोग करने के लिए ग्रामीणों से कहा है। प्रथम किश्त का धन 50लाख रुपये निर्गत होने के बाद तत्काल कार्य दाई संस्था उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारिता संघ लिमिटेड (पैकफेड) द्वारा निर्माण कार्य आरम्भ किया जा रहा है। शीघ्र ही कार्य पूरा करके छुट्टा पशुओ को रखने की योजना बनाई गई है।गौशाला का निर्माण होने की उम्मीद जगने किसानों में खुशी व्याप्त हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि गौशाला में जहा पशु सुरक्षित रहेंगे वही अब छुट्टा पशुओ से फसल का नुकसान नहीं होगा। पैमाइश के समय ग्राम प्रधान उषा देवी, इंचार्ज राजस्व निरीक्षक प्रमोद श्रीवास्तव, लेखपालश्रीप्रकाश, ओमप्रकाश, सर्वजीत, अमित श्रीवास्तव (T A)ग्राम वासी उमेश सिंह, देवेन्द्र सिंह, दामोदर सिंह, धर्मेन्द्र यादव संदीप यादवआदि लोग उपस्थित रहे।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?