जौनपुर:जंक्शन स्टेशन पर यात्रियों के लिए नये ओवर ब्रिज बनाने का प्लान रद्द

By: Riyazul
Dec 11, 2018
311

जौनपुर :पुराने ओवरब्रिज पर यात्रियों का दबाव कम करने के लिहाज से जौनपुर जंक्शन पर नया ओवरब्रिज बनाने की योजना को फिलहाल रद्द कर दिया गया है। इसके स्थान पर पुराने ओवरब्रिज को दुरुस्त करने के साथ ही इसे 16 मीटर और बढ़ाया जाएगा।
बीते 16 नवम्बर को जौनपुर-शाहगंज रूट पर हुए विद्युतीकरण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे रेल संरक्षा आयुक्त (सीसीआरएस) शैलेश कुमार पाठक ने जंक्शन पर जर्जर हो चुके फुट ओवरब्रिज को नया बनाने का सुझाव दिया था। साथ ही विकल्प के रूप में नया ओवरब्रिज बनाने की बात कही थी।
जौनपुर जंक्शन पर बना ओवरब्रिज पुराना है। 
यात्रियों के लगातार बढ़ रहे दबाव को देखते हुए अब इसे दुरुस्त किया जाएगा। साथ ही इसे पावर केबिन की तरफ 16 मीटर बढ़ाने के साथ ही इसे कवर भी किया जाएगा। ओवरब्रिज पूरी तरह कवर नहीं होने की वजह से बरसात के दिनों में प्लेटफार्म पार करने के दौरान यात्रियों को ट्रेन तक भीगते हुए पहुंचना पड़ता है। जंक्शन से रोजाना तकरीबन चार हजार यात्री सफर करते हैं। त्योहारों व गर्मियों की छुट्टियों के दौरान स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ काफी बढ़ जाती है। ऐसे में जर्जर ओवरब्रिज हादसे की वजह बन सकता है। अधिकारियों के सुझाव के बाद ओवरब्रिज को दुरुस्त करने का फैसला लिया गया है। -- यह कार्य बेहतरी के लिए किया जा रहा है। इसका सीधा लाभ यात्रियों को मिलेगा। नए निर्माण में समय और धन अधिक लगेगा जबकि अब के प्रपोजल से यात्रियों को कार्य के दौरान कठिनाई नहीं होगी। साथ ही कई फायदे भी होंगे।
रवि प्रकाश चतुर्वेदी, एडीआरएम
लखनऊ मंडल, उत्तर रेलवे।


Riyazul

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?