योगी चुनाव प्रचार में मस्त,किसान हो रहे त्रस्त

By: Khabre Aaj Bhi
Nov 26, 2018
342

इन्द्रेश तिवारी

मछलीशहर : उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी जहा दूसरे प्रदेश में भाजपा को जिताने के लिए ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार में जुटे हुए है,वही दूसरी ओर प्रदेश के किसान धान क्रय-केंद्र न खुलने से त्रस्त है।योगी सरकार बनने के बाद पिछले साल कई क्रय केंद्र खोले गए थे तहसील क्षेत्र मछलीशहर में कई क्रय-केंद्र खुलने पर किसानो को काफी राहत हुयी थी।परंतु इस वर्ष क्षेत्र के क्रय केंद्र न खुलने से किसानो को भारी बुसीबतो का सामना करना पड़ रहा है।किसान अपना अनाज औने-पौने दाम पर बेचने पर मजबूर है।धान का सरकारी मूल्य 1700 के पार है पर बिचौलिए 1100-1200 रूपये में किसानो से खरीद रहे है।किसान भी एक वर्ष के लागत लगने के बाद पैसो की जरुरत से बिचौलिये को फसल कम दाम में बेचने पर मजबूर है।वैसे तो भाजपा विकास के मायने में अपने किये गए कार्य का गुणगान करते नहीं थक रही है पर किसानो की दशा देखकर तो यही लग रहा है कि किसानो के लिए हर सरकार आँख में धूल झोंकने का काम कर रही है।अगर किसानो की समस्या को जल्द सरकार अमल में नहीं लाती तो सरकार की किसान की आमदनी दुगुना करने का सपना आसमान में ही रह जाएगा।वैसे सी एम योगी प्रदेश के विकास को गिनाकर दूसरे प्रदेश में वोट मांग रहे है पर अपने ही प्रदेश के किसानो की बदहाली की सुध कब लगे।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?