मांग मजबूत बनी रहने से चना में बढ़त जारी

By: Surendra
Jul 29, 2025
58

मुंबई : कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के उपाध्यक्ष एवं ठाणे जिला होलसेल व्यापारी वेलफेयर महासंघ के अध्यक्ष श्री सुरेश भाई ठक्कर ने कहा चना बाजार में इस सप्ताह भी तेजी का रुख बना रहा है। देश की प्रमुख उत्पादक मंडियों में चना की आवक सीमित रहने से कीमतों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। दूसरी ओर, पोर्ट पर उपलब्ध आयातित चना का स्टॉक भी कमजोर स्थिति में है, जिससे बाजार में आपूर्ति पर दबाव बना हुआ है। ऑस्ट्रेलिया से नया चना अक्टूबर माह से बाजार में आने की संभावना है, जिससे पहले बाजार को आयात से कोई बड़ी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। इसके अतिरिक्त, देश में त्योहारी सीजन की मांग जैसे रक्षा बंधन, जन्माष्टमी और गणेश चतुर्थी को देखते हुए चना की कीमतों को अतिरिक्त समर्थन मिल रहा है। स्टॉक की कमी और बढ़ती मांग के चलते कीमतों में आगे और मजबूती देखिजा सकती है। दाल मिलर्स की लिवाली बेहतर बनी रहने से दिल्ली चना की कीमतों में इस साप्ताह 175 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी दर्ज की गयी और इस बढ़ोतरी के साथ भाव सप्ताहंत में मध्य प्रदेश लाइन 6300/6325 रुपए व राजस्थान लाइन 6350/6375 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।

पोर्ट

 पोर्ट पर उपलब्धता कमजोर पड़ने व आयातकों की बिकवाली सुस्त पड़ने से आयातित चना की कीमतों में इस साप्ताह 125/175 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गयी और इस तेजी के साथ भाव मुंबई तंज़ानिया 6225/6250 रुपए नवाशेवा ऑस्ट्रेलिया 6375/6400 रुपए व मुंद्रा 6175/6200 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।

राजस्थान

दाल मिलर्स व स्टाकिस्टों मांग मजबूत बनी रहने से इस साप्ताह राजस्थान चना की कीमतों में 150/200 रुपए प्रति क्विंटल तेजी दर्ज किया गया और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहांत में जोधपुर 5300/5850 रुपए जयपुर 6425 रुपए बीकानेर 5700/6000 रुपए किशनगढ़ 5950/6025 रुपए व कोटा 5500/5950 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।

महाराष्ट्र

उपलब्धता कमजोर बनी रहने व लिवाली बेहतर होने से चालू साप्ताह के दौरान महाराष्ट्र चना की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गयी और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहांत में सोलापुर 5800/6650 रुपए लातूर 6400/6500 रुपए अकोला 6475/6500 रुपए नागपुर 6475/6500 रुपए व अहमदनगर 6100/6300 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।

मध्य प्रदेश

लिवाली बेहतर होने से इस साप्ताह मध्य प्रदेश चना की कीमतों में 100/225 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी दर्ज की गयी और इस बढ़ोतरी के साथ भाव सप्ताहांत में अशोकनगर 6000/6100 रुपए गंजबासोदा 5700/6100 रुपए सागर 5800/6050 रुपए कटनी 6300/6375 रुपए व इंदौर 6350/6550 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।

अन्य

चौतरफा तेजी के समर्थन व मांग मजबूत बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान रायपुर चना की कीमतों में 175 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गयी और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहांत में 6275/6475 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। इसी प्रकार कानपुर चना की कीमतों में इस साप्ताह 175 रुपए प्रति क्विंटल बढ़कर सप्ताहांत में 6425 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।

चना दाल

चना की तेजी समर्थन व ग्राहकी निकलने से चालू साप्ताह के दौरान चना दाल की कीमतों में 150/300 रुपए क्विंटल का उछाल दर्ज किया गया और इस उछाल के साथ भाव सप्ताहांत में दिल्ली 7400/7775 रुपए भाटापरा 7700 रुपए कटनी 7375 रुपए, गुलबर्गा 7400/7600 रुपए जलगांव 7700/8250 रुपए इंदौर 7350/7500 रुपए जयपुर 7425 रुपए व कानपुर 7300/7350 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।


Surendra

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?