पुलिस ने फर्जी मेडिकल सार्टिफिकेट बनाने वाले एक जालसाज को गिरफ्तार किया है।

By: Khabre Aaj Bhi
Jul 30, 2025
105

By : रिजवान अंसारी 

फर्जी मेडिकल सार्टिफिकेट बनाने वाला जालसाज गिरफ्तार।

मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल की शिकायत पर पुलिस ने पकड़ा।

जालसाज से कई मेडिकल अफसरों की मुहर,जाली दस्तावेज बरामद।

लोगों से फर्जी मेडिकल सार्टिफिकेट बनाने के नाम पर लेता था मोटी रकम।

गाजीपुर :  पुलिस ने फर्जी मेडिकल सार्टिफिकेट बनाने वाले एक जालसाज को गिरफ्तार किया है।गाजीपुर मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल की शिकायत पर पुलिस ने जालसाज को पकड़ा है।पुलिस ने जालसाज के पास से कई मेडिकल अफसरों की मुहर और जाली दस्तावेज बरामद किये है।बताया जा रहा है कि पकड़ा गया जालसाज खुद को डॉक्टर बताकर लोगों से फर्जी मेडिकल सार्टिफिकेट बनाने के नाम पर मोटी रकम वसूलता था।पकड़ा गया जालसाज मेडिकल कालेज और अस्पताल से आसपास घूम कर लोगो को अपने जाल में फंसाता था,और मेडिकल सार्टिफिकेट बनाने के नाम पर लोगों से पैसे लेकर जरूरतमंदों को फर्जी मेडिकल सार्टिफिकेट दे देता था।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?