To view this video please enable JavaScript, and consider upgrading to a web browser that supports HTML5 video
बरसठी जौनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का मामला सामने आया है। जहां मछली शहर के निजामुद्दीनपुर गांव से पिंटू गौतम अपने लड़के की बारात लेकर 08/06/2025 आए थे। सब कुछ बड़े ही धूम - धाम से चल रहा था। बारातियों का स्वागत, नाश्ता पानी करा कर डीजे पर बाराती नाच गाना करते दूल्हे को लेकर लड़की के घर दुबरा पर पहुंचे उसके बाद जयमाल का भी कार्यक्रम संपन्न हो चुका तब तक तो सब कुछ ठीक ठाक से चलता रहा। मंडप में विवाह बैठने के दौरान खुला पोलजब मंडप में रात्रि 1 बजे शादी बैठने का कार्यक्रम शुरू हुआ। तभी एक लाइट की वजह से खुल गई काने दूल्हे की पोल, जिसको लेकर घर वालों ने बताया कि जब लड़के के आंख पर एक लाइट का प्रकाश गया तो उसके आंख में लगा लेंश चमक उठा और उस पर घरातियों की नजर पड़ी तो लोग सोच में पड़ गए कि यह क्या चमक रहा है। महिलाओं ने खोला अंधे पन का राजतब क्या था जहां महिलाएं होंगी वहां कोई राज भला कैसे छिपा रह सकता है, अब महिलाओं ने लड़के की आई टेस्ट लेना शुरू कर दिया और उसी में सच्चाई सामने आ गई। लड़का एक आंख से अंधा निकला।अब लड़के के पिता और लड़की पक्ष में पंचायत बैठ गई जिसमे घराती बाराती पक्ष का माहौल गरम होने लगा जिसमे गांव के भी कुछ सम्मानित रात को पंचायत में बुलाए गए, लड़के के पिता बस एक रट लगाए बैठे की इन लोगों ने 10 बार लड़के को देखा था। अपना पल्ला झाड़ने के लिए लड़की पक्ष को दोषी बताने लगा वही लड़की के भाई ने बताया कि हमें यह कभी नहीं बताए कि लड़का एक आंख से अंधा है छुपा कर शादी की जा रही थी। ऐसे देखने पर कोई नहीं कह सकता दूल्हा एक आंख से अंधा है। जिसको लेकर दूल्हे के पिता फायदा उठाने की कोशिश में थे लेकिन लड़की के किस्मत ने उसे बचा लिया। अब लड़के पक्ष के लोगो का कहना है कि जो हमारा खर्च हुआ वह सब लड़के के पिता भरपाई कर अपनी बारात वापस लेकर जाए जिसको लेकर मामले में काफी हंगामा हुआ।पुलिस को नहीं दी गई सूचना।
Reporter - Khabre Aaj Bhi
0 followers
0 Subscribers