पूर्व चेयरमैन अलीशेर राईन के जनाजे में उमड़ा जनसैलाब, अबाही कब्रिस्तान में किया गया सुपुर्दें खाक

By: Izhar
Apr 08, 2025
320


दिलदारनगर/गाजीपुर : नगर पंचायत फतेहपुर -दिलदारनगर बाजार के पूर्व चेयरमैन अलीशेर राईन उर्फ भोलू का रविवार की रात आकस्मिक निधन के बाद  दिलदारनगर गांव स्थित अबाही कब्रिस्तान में  सुपुर्दें खाक किया गया। जनाजे में उमड़ा जन सैलाब। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता जनाजे में शामिल होकर शोक सवेंदना व्यक्त किया।

तहसील क्षेत्र के दिलदारनगर निवासी नगर पंचायत फतेहपुर -दिलदारनगर के पूर्व  चेयरमैन एवं समाजसेवी और वरिष्ठ नेता अलीशेर राइनी उर्फ भोलू भाई (55) का रविवार को तबियत अचानक ज्यादा खराब हो गई। परिवारीजनों के द्वारा आनन फानन में उन्हें नजदीकी निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहाँ चिकित्सको ने बताया कि उन्हें ब्रेन हैमरेज हृदयाघात की शिकायत थी। जिनकी प्राथमिक उपचार के बाद मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिवारीजनों एवं क्षेत्र के सेवराई, उसिया, रकसहा, गोड़सरा सहित पूरे कमसार-ओ-बार क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी। शोक के कारण सोमवार को दिलदारनगर बाजार की सभी दुकाने बंद रही। भोलू भाई दिलदारनगर में नगर पंचायत चेयरमैन के रूप में वर्ष 2000 से 2006 और दूसरा कार्यकाल 2012- 2017 तक दो बार चेयरमैन रहे। इनके दो लड़के और 5 लडकीयां है। बड़े लड़का अताउल्लाह दूसरा असलम है। अपने पीछे पूरा परिवार छोड़ कर चले गए। परिवारजनों का रो-रो कर बूरा हाल है। सोमवार को शाम 7  नमाजे मगरिब नमाज बाद उनकी आबाही कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक किया गया। जनाजे में गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल देखने को मिली। जहाँ जनाजे में भारी तादाद में हिन्दू मुस्लिम भाइयो ने मिलकर शिरकत की। वही जनाजे की नमाज में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं सहित हजारों की तादाद में लोग शामिल हुए


Izhar

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?