ईदगाह और मस्जिदों ईद की नमाज की गई अदा

By: Izhar
Mar 31, 2025
110


सेवराई/गाजीपुर  : ईद पर्व को लेकर तहसील क्षेत्र में विभिन्न ईदगाह और मस्जिदों में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था के साथ ईद की नमाज अदा की गई। एसडीएम लोकेश कुमार के द्वारा पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखना को लेकर सख्त निर्देश दिए गए थे। सेवराई मस्जिद, ईदगाह, गोड़सरा ईदगाह, बसूका, बक्सडा लहना, नवली, महना, करहिया देवल आदि गांव में लोगों ने ईद का नमाज अदा करते हुए एक दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी। 

इस गांव पर तय समय पर मस्जिद की इमाम के द्वारा ईद की नमाज पढ़ाई गई। सेवराई में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोप मोहम्मद इसरार ने लोगों को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। गहमर कोतवाल अशेष नाथ सिंह, सेवराई चौकी इंचार्ज पुष्पेश कुमार दुबे ने क्षेत्र के विभिन्न ईदगाह पर पहुंच कर लोगो को ईद की मुबारकबाद दी। मुस्लिम बन्धुओं के घरों में विभिन्न प्रकार के सेवइयां और व्यंजन बनाये गए थे।


Izhar

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?