बंदियों को पवित्र जल से दिव्य अमृत स्नान कराया गया

By: Mohd Haroon
Feb 21, 2025
337

जौनपुर : जेलर जिला कारागार ने अवगत कराया कि कारागार मुख्यालय उत्तर प्रदेश के निर्देश के अनुपालन में जिला कारागार जौनपुर में निरूद्ध सभी 909 बंदियों को केंद्रीय कारागार प्रयागराज से महाकुंभ का दिव्य जल प्राप्त कर आज मंत्र उच्चारण एवं विधि विधान के साथ सभी बंदियों को महाकुंभ स्नान मंत्र के उच्चारण कथा कलश पूजन के बाद सभी बंदियों को पवित्र जल से दिव्य अमृत स्नान कराया गया।

सभी बंदियों में हर्षोल्लाह देखा गया एवं पूरे कारागार में दिव्य महाकुंभ की अनुभूति हुई। कारागार पूरी तरह से यज्ञमय हो गया। कलश पूजन मंत्र उच्चारण एवं यज्ञ में पुरोहित की भूमिका में जेल में बंद कैदी राजेश तिवारी एवं राजेंद्र उपाध्याय ने भाग लिया।इस अवसर पर जेलर अजय कुमार राय, चिकित्सा अधिकारी डॉ0 विनय कुमार राव एवं जिला कारागार के सभी डिप्टी जेलर, बंदी रक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे।

                                                                 


Mohd Haroon

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?