To view this video please enable JavaScript, and consider upgrading to a web browser that supports HTML5 video
दिल्ली: केंद्रीय चुनाव आयोग (ECI) ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों का इंतजार खत्म कर दिया है। आज से महाराष्ट्र के आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी। महाराष्ट्र विधानसभा में कुल सीटों की संख्या 288 है। महाराष्ट्र में 23 नवंबर को पता चल जाएगा कि वहां किसकी सरकार बनने वाली है। मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटें के लिए केंद्रीय चुनाव आयोग शेड्यूल को जारी कर दिया है। पूरे महाराष्ट्र में एक चरण की वोटिंग होगी। निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए 22 अक्टूबर को अधिसूचना जारी की जाएगी। 29 अक्टूबर से नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे और 20 नवंबर को मतदान होगा। महाराष्ट्र में वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी।
6.33 करोड़ मतदाता करेंगे नई सरकार का चुनाव महाराष्ट्र में निर्वाचन आयोग ने यात्रा की, जिसमें चुनाव की तैयारियों को जायजा लिया गया। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि महाराष्ट्र के 36 जिले हैं और वहां 288 विधानसभा के लिए वोट डाले जाएंगे। 26 नवंबर को विधानसभा का कार्यकाल खत्म हो रहा है। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र में 9.63 करोड़ मतदाता है, जिनमें से 1.85 युवा वोटर हैं। राज्य में 118600 पोलिंग बूथ होंगे। वोटिंग के लिए पीडब्ल्यूडी और विमेन बूथ भी बनाए जाएंगे। पिछली बार मुंबई शहर से शिकायतें आई थीं कि कुछ बूथ पर ज्यादा पोलिंग स्टेशन थे। इस बार ऐसा नहीं होगा। बीएमसी को इसके लिए निर्देश दिए गए हैं। पोलिंग लाइन के बीच में कुर्सी या बेंच की व्यवस्था की जाएगी।
बुजुर्गों को घर में मतदान करने का अवसर मिलेगा 85 वर्ष के वोटर घर से मतदान कर सकेंगे। पूरे चुनाव की वीडियोग्राफी की जाएगी, जिसे बाद में देखा जा सकता है। इस बार चुनाव आयोग वोटर हेल्पलाइन ऐप के जरिये सभी जानकारी उपलब्ध कराएगा। क्रिमिनल बैकग्राउंड वाले कैंडिडेट को अखबार में तीन बार विज्ञापन देकर इसके बारे में जानकारी देनी होगी। अधिकारियों को निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए बहुत ही सख्त हिदायत दी गई है। अगर पक्षपात या प्रलोभन की जानकारी मिलती है तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि बॉर्डर समेत हर जगह आयोग निगरानी करेगा। सभी पोलिंग स्टेशन दो किमी के अंदर होंगे। अगर सोशल मीडिया पर झूठा नैरेटिव फैलाने की कोशिश की गई तो कंट्रोल रूम तुरंत कार्रवाई करेगा। सभी राजनीतिक और कैंडिडेट नियमों का पालन करते हुए निर्भय होकर कैंपेनिंग करें मगर दिशा निर्देशों का ध्यान रखे
Reporter - Khabre Aaj Bhi
0 followers
0 Subscribers