जौनपुर:बदमाशों ने युवक को मारी गोली मौके पर हुई मौत

By: Riyazul
Oct 16, 2018
347

जौनपुर: सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के राजा बाजार में सोमवार की शाम हौसलाबुलंद बाइकर्स बदमाशों ने एक युवक को सीने में सटाकर गोली मार दी। घटना के बाद वह फरार हो गये। गोली की आवाज सुन आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। घटना का कारण पता नहीं चल सका।
बताते हैं कि क्षेत्र के जमुहाई गांव निवासी पोलर यादव उर्फ विशाल यादव (22) अपने ननिहाल छूंछा में रहता था। 
सोमवार की शाम किसी कार्य से राजा बाजार आया हुआ था। पहले से ही उसकी ताक में बाइक से पीछा कर रहे हौसलाबुलंद बदमाशों ने उसे अकेला पाकर उसके सीने में असलहा सटाकर गोली मार दी। गोली की आवाज सुन जब तक लोग मौके पर पहुंचते तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। घटना से क्षेत्र में हड़कम्प मचा हुआ है। पुलिस ने नाकाबंदी कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए जुट गयी है।


Riyazul

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?