जौनपुर। लोकसभा के चुनाव में जनपद जौनपुर की दोनो संसदीय सीट पर सपा ने किया कब्जा

By: Mohd Haroon
Jun 04, 2024
283


जौनपुर : संसदीय सीट पर सपा के बाबूसिंह कुशवाहा ने अपने निकटतम प्रतिद्वन्दी भाजपा के कृपाशंकर सिंह को 99335 मोतो से पराजित करते हुए जौनपुर संसदीय सीट पर कब्जा जमा लिया है। मतगणना के दौरान बाबूसिंह कुशवाहा को 509130 मत मिले तो कृपाशंकर सिंह को 409795 मत मिले है वहीं पर बसपा के श्याम सिंह यादव 1,57,137 मतो के साथ तीसरे स्थान पर रहे है। मतदान के समय कुल 10,99,223 मत पड़े और गणना भी वैध मिले 1096170 मतो की गणना हुई है।

इसी तरह मछलीशहर (सु)सीट पर भी सपा ने अपना कब्जा जमाते हुए भाजपा से छीन लिया है। यहां पर सपा ने केराकत विधायक तुफानी सरोज की बेटी प्रिया सरोज को चुनाव मैदान में उतारा प्रिया ने अपने निकटतम प्रतिद्वन्दी भाजपा के निवर्तमान सांसद वीपी सरोज को 35313 मतो से पराजित करते हुए सपा का परचम लहराया है।यहा पर सपा की प्रिया सरोज को 4,49,096 मत मिले और भाजपा के वीपी सरोज को 413757 मत मिले है। बसपा के कृपाशंकर सरोज 1,56,680 मत के साथ तीसरे स्थान पर रहे।


Mohd Haroon

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?