नवी मुंबई में देश की सर्व प्रथम साक्ष्य प्रबंधन कक्ष (Evidence Management Centre) का उद्घाटन राज्य के उपमुख्यमंत्री व गृहमंत्री मा.देवेंद्र फडणवीसजी द्वारा किया गया

By: Surendra
Mar 11, 2024
341


नवी मुंबई पुलिस आयुक्तालय अंतर्गत पनवेल तालुका पुलिस स्टेशन परिसर में साक्ष्य प्रबंधन कक्ष स्थापित किया गया

नवी मुंबई : नवी मुंबई पुलिस आयुक्तालय अंतर्गत पनवेल तालुका पुलिस स्टेशन में देश का प्रथम केंद्रीय साक्ष्य प्रबंधन कक्ष का उद्घाटन १० मार्च २०२४ रविवार को पनवेल तालुका पुलिस स्टेशन परिसर में राज्य के उपमुख्यमंत्री व गृह मंत्री श्री.देवेंद्र फड़नवीस द्वारा किया गया। इसी क्रम में मा. फडणवीस की ने कहा कि नवी मुंबई पुलिस आयुक्तालय कार्यालय के तहत एक केंद्रीय साक्ष्य प्रबंधन कक्ष स्थापित किया गया है जो पूरे देश के लिए मार्गदर्शक होगा। फडणवीस जी ने कहा की देश के प्रधानमंत्री श्री. नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री श्री. अमित शाह के नेतृत्व में कानून व्यवस्था में काफी बदलाव किया गया है अंग्रेजो द्वारा बनाए हुवे कई कानूनों में संशोधन करते हुवे देश की न्याय प्रणाली को गति प्रदान किया गया है। इस कार्यक्रम में विधायक श्री.गणेश नाईक, पूर्व सांसद लोक नेता श्री.रामशेठ ठाकुर, सांसद.संजीव नाईक विधायक श्री.प्रशांत ठाकुर, विधायक श्री.महेश बाल्दी, उपस्थित थे।, विधायक मंदताई म्हात्रे, पूर्व , पूर्व सदन नेता श्री.परेश ठाकुर, पुलिस महानिदेशक श्रीमती. रश्मि शुक्ला, नवी मुंबई पुलिस आयुक्त श्री.मिलिंद भारम्बे, संयुक्त आयुक्त श्री.संजय येनपुरे, कोंकण संभागीय आयुक्त डॉ. महेंद्र कल्याणकर, नवी मुंबई नगर निगम आयुक्त श्री.राजेश नार्वेकर, कलेक्टर श्री.किसन जावले, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री.दीपक सकोरे और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। इस अवसर पर एनआरआई पुलिस स्टेशन और तलोजा पुलिस स्टेशन में साक्ष्य प्रबंधन कक्ष का भी ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से उद्घाटन किया गया।


Surendra

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?