To view this video please enable JavaScript, and consider upgrading to a web browser that supports HTML5 video
सदभावना क्लब ने मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर संगोष्ठी व सम्मान का हुआ आयोजन
जौनपुर : सदभावना क्लब के अध्यक्ष हफ़ीज़ शाह की अध्यक्षता में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर गोष्ठी व सम्मान समारोह का आयोजन आर.के. साहू स्कूल चौकियां में किया गया। मुख्य अतिथि स्नेहा राय प्रभारी सिपाह पुलिस चौकी ने गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए कहा की अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पूरी दुनिया के सभी देश चाहे वह विकसित हो या विकासशील मिलकर महिला अधिकारों की बात करते हैं।इसी दिशा में उनके सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक अधिकारों के बारे में चर्चा की जाती है।और साथ ही साथ उनके तरक्की के विविध पहलुओं पर बातें होतीं हैं।
अध्यक्षता करते हुए क्लब के अध्यक्ष हफ़ीज़ शाह ने कहा की आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के पूर्व संध्या पर संगोष्ठी व सम्मान का आयोजन करके भारतीय संस्कृति में महिला की गरिमामय स्थिति और सामाजिक विकास यात्रा में महिलाओं के योगदान की महत्वपूर्ण भूमिका से इंकार नही किया जा सकता है। जिसको रेखांखित करते हुए उन्होंने शिक्षा पर प्रकाश डाला।
पूर्व अध्यक्ष सरोज जायसवाल व शशि कला साहू ने संयुक्त रूप से कहा की कहा कि भारत मे नारियों को मौलिक अधिकार, मतदान का अधिकार और शिक्षा का अधिकार तो प्राप्त है लेकिन आज भी स्त्रियां अभावों में जिन्दगी बीता रही है।समाज के विभिन्न क्षेत्र में कार्य करने वाली महिलाएं जिसमें डॉ फरहत फात्मा प्रोफेसर मेडिकल कॉलेज जौनपुर व दंत चिकित्सक डॉ शिखा गुप्ता व पुलिस विभाग में कार्यरत कांस्टेबल रंजना यादव जी को प्रशष्टि पत्र फूल माला और स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया।
इस अवसर पर सम्मानित होने वाली विभूतियों ने कहा की हम खुद सुनिश्चत करें कि हम किसी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं है। वह सामाजिक, आर्थिक व राजनैतिक आदि सभी कार्य करने में सक्षम है। सशक्तिकरण का मतलब सिर्फ शक्ति का अधिग्रहण ही नही अपितु अपनी शक्ति प्रयोग की क्षमता का विकास करना है।
भारतीय राजनीति में महिलाओ की भूमिका विषयक भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शानवी गुप्ता द्वितीय स्थान साक्षी राय और तृतीय स्थान अनन्या सैनी ने प्राप्त किया सभी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।संचालन पूर्व अध्यक्ष महिला प्रियंका गुप्ता ने करते हुए सभी महिलाओ को महिला दिवस की बधाई दी और कार्यक्रम संयोजक पूर्व अध्यक्ष महिला रेनू बैंकर ने सभी के प्रति आभार प्रकट करते हुए महिला दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला।
संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए पूर्व अध्यक्ष मधुसूदन बैंकर व नरसिंह अवतार जायसवाल ने महिलाओं की दोहरी भूमिका का जिक्र करते हुए कर्तव्यनिष्ठा पर बल दिया। वही पूर्व अध्यक्ष आशीष गुप्ता व श्रवण साहू ने महिला के सृजनात्मक शक्ति के महत्व को बताते हुए ईश्वर का नायाब रचना बताया और स्त्री को ग्रहस्थ जीवन का मज़बूत पहिया बताया। इस दौरान मुख्य रूप से कोषाध्यक्ष मोहम्मद रज़ा खान,डॉ गुलाब चंद मौर्या,ताहिर हुसैन क़ादरी सोनू ,लोकेश जावा, डॉ राशिद खान, हर्ष माहेश्वरी, प्रितेश गुप्ता,धीरज गुप्ता समेत विद्यालय की अध्यापक व अध्यापिका समस्त छात्र व छात्राएं उपस्थित रहे।
Reporter - Khabre Aaj Bhi
0 followers
0 Subscribers