राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में महाराष्ट्र के कु. अथर्व को दो स्वर्ण पदक

By: Surendra
Jan 15, 2024
327

नवी मुंबई : हाल ही में दिल्ली में संपन्न हुए ६७ वे स्कूली राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में महाराष्ट्र से प्रतिनिधित्व करने वाले कु. अथर्व कबीर पाटिल ने २ स्वर्ण पदक प्राप्त करने में कामयाबी हासिल की है।

दिल्ली के डॉक्टर श्यामाप्रसाद मुखर्जी तरणताल में आयोजित इस प्रतियोगिता में कु. अथर्व ने १४ वर्षीय वर्ग के आय.एम. रिले व फ्री स्टाइल रिले में हिस्सा लिया था। जिसमें उसने जीत हासिल करके २ स्वर्ण पदक प्राप्त किए।  ज्ञात हो कि कु. अथर्व वाशी के फादर एग्नेल  स्कूल का छात्र है। उसने पिछले दिनों इसी वर्ग में राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में भी २ स्वर्ण पदक व १ रजत पदक प्राप्त किया है।कु. अथर्व अब अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने की भी तैयारी कर रहे हैं।अपनी इस कामयाबी का श्रेय शिव छत्रपति अवॉर्ड से सम्मानित प्रशिक्षक गोकुल कामत, ऋतुजा उदेशी के अलावा उनके माता-पिता को देते हैं। कु. अथर्व के इस नए  कीर्तिमान स्थापित करने से उनके परिवारजनों व शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी है।


Surendra

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?