इस्लाह - ए - मुआशरा के महिला कांफ्रेंस कराने का निर्णय

By: Nooman Babar
Dec 25, 2023
68

सेवराई/ गाजीपुर  : तहरीके इस्लाह - ए - मुआशरा गंगा एवं कर्मनाशा पार के बारा कमेटी की बैठक रविवार की देर शाम सेक्रेटरी सदरेआलम खान के आवास पर हुई। इसमें शादी - विवाह में फिजूल खर्ची को रोकने के लिए इस्लाह ए मुआशरा कमेटी द्वारा बनाए गए नियम व कानून को तेज करने को लेकर विचार विमर्श किया गया।

वक्ताओं ने कहा कि इस्लाह को मजबूती से चलाने के लिए महिलाओं को जागरूक करना बेहद जरूरी है। तभी हमारी तहरीक आगे बढ़ेगी। कहा कि इस्लाह समाज के किसी एक के लिए नहीं बना है। इसमें पूरे समाज की भलाई है। बैठक में सभी सदस्यों ने प्रस्ताव रखा कि तहरीके इस्लाह - ए - मुआशरा कमेटी के तत्ववधान में एक महिला कांफ्रेंस का आयोजन कराया जाए। इस पर विचार कर कमेटी ने ऐसा करने का सर्वसम्मत से निर्णय लिया।

बैठक में सदर एकबाल खां, पूर्व प्रधान बारा मंजूर खां, मुस्तफा खां, कलाम खां नेता, हाजी अख्तर, साबिर खां, दरोगा इरशाद खां, नियाज खां, इनाम खां, नूरहसन खां आदि मौजूद रहे।


Nooman Babar

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?