संविधान दिवस एवं आम आदमी पार्टी का स्थापना दिवस, पार्टी कार्यालय पर मनाया गया

By: Mohd Haroon
Nov 26, 2023
376

जौनपुर : 26 नवंबर को आम आदमी पार्टी जौनपुर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी का स्थापना दिवस एवं देश का संविधान दिवस बड़े ही धूमधाम से पार्टी कार्यालय पर मनाया गया।

उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शामिल हुए जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ यादव, जिला सचिव एडवोकेट शैलेंद्र यादव, जिला कोषाध्यक्ष डॉ दिवाकर मौर्य, यूथ विंग प्रदेश सचिव आशुतोष मौर्य,शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष विनय यादव, मल्हनी विधानसभा अध्यक्ष बृजेश कुमार, श्याम लाल पटेल, केपी गुप्ता इत्यादि लोग शामिल हुऐ ।उक्त कार्यक्रम की सूचना पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी अतुल कुमार तिवारी द्वारा दिया गया।

इस अवसर पर पार्टी के जिला अध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह (मुन्ना) ने कहा कि दिल्ली के यशस्वी मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के संस्थापक माननीय अरविंद केजरीवाल जी का एक ही उद्देश्य है कि देश के सभी लोग मुफ्त अच्छी उच्च शिक्षा और अच्छा स्वास्थ्य सुविधा मुफ्त में मिल सके और जो भी मूलभूत ज़रूरतें हैं आम आदमी की वह सभी सुविधाएं देशवासियों को मिले इसी सोच के साथ आम आदमी पार्टी दिल्ली एवं पंजाब में कार्य कर रही है। जिलाध्यक्ष ने यह भी कहा कि आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत और लोगों के प्यार के कारण आम आदमी पार्टी ने भारतीय राजनीति में कई इतिहास रचे हैं। केजरीवाल ने 26 नवंबर, 2012 को ‘आप' की स्थापना की थी। उन्होंने इस दिन पार्टी बनाने का फैसला किया, क्योंकि 1949 में इसी दिन भारत के संविधान को अपनाया गया था। 

जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ यादव ने कहा कि हम सभी के लिए बहुत ही गौरवशाली दिन है क्योंकि आज ही के दिन हमारे पार्टी का स्थापना हुआ था और हमें एक एक ऐसी पार्टी प्राप्त हुई जो आम जनता के लिए कार्य करती है जनता के बारे में सोचती है उन्हें मुफ्त में सुविधाएं देती है।जिला सचिव शैलेंद्र यादव ने कहा कि आज के दिन ही देश का संविधान दिवस मनाया जाता है और आज ही के दिन आम आदमी पार्टी की स्थापना भी हुई थी यह हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए बहुत ही गर्व की बात है।


Mohd Haroon

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?