जिलाधिकारी ने जिला कारागार का किया निरीक्षण

By: Mohd Haroon
Nov 15, 2023
71

जौनपुर : जिलाधिकारी श्री अनुज कुमार झा के द्वारा जिला कारागार का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कैदियों के स्वास्थ्य व अन्य व्यवस्थाओ की जानकारी ली। उन्होंने महिला बैरक में जाकर महिला बंदियों को फल एवं मिठाई का वितरण किया गया। 

 जेल में लगे चिकित्सा कैम्प का निरीक्षण कर उन्होंने निर्देश दिया कि इस तरह नियमित रूप से चिकित्सा कैंप लगाकर कैदियों के स्वास्थ्य की जांच की जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि जेल परिसर में साफ-सफाई का विशेष ध्यान दिया जाए। इस अवसर पर जेलर सहित जेल के अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

                       


Mohd Haroon

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?