संविधान और लोकतंत्र सिर्फ़ कांग्रेस ही बचा सकती है- अजय राय

By: Khabre Aaj Bhi
Nov 06, 2023
168

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने  छोटे इमामबाड़ा के लोगों की सुनी समस्याएं

लखनऊ : पुराने लखनऊ के अल्पसंख्यक बहुल इलाकों में सरकार डेंगू से निपटने के लिए कोई गंभीर प्रयास नहीं कर रही है। नालियां बजबजा रही हैं। फोग्गिंग तक नहीं करवाई जा रही है। सरकारी अस्पतालों में कोई सुविधा नहीं है। ये बातें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय से स्थानीय लोगों ने छोटे इमामबाड़ा स्थित चाय की दुकान पर 'चाय के साथ कांग्रेस की बात' कार्यक्रम में बतायीं। कांग्रेस अध्यक्ष लोगों की समस्याएं सुनने आज यहां आए थे। 

वहीं स्थानीय लोगों ने कांग्रेस अध्यक्ष से यह भी बताया कि वो लोग अब कांग्रेस की सरकार बनवाना चाहते हैं क्योंकि जिस छेत्रिय पार्टी को लोग अब तक वोट देते रहे वो उनके साथ सीएए- एनआरसी विरोधी आंदोलन के पुलिसिया दमन के खिलाफ़ कभी खड़ी नहीं हुई। उस समय भी प्रियंका गांधी ही लखनऊ की सड़कों पर उतरीं। कांग्रेस अध्यक्ष श्री राय ने लोगों से संविधान और लोकतंत्र बचाने के इस संघर्ष में कांग्रेस को मजबूत करने की अपील की। अल्पसंख्यक कांग्रेस अध्यक्ष शाहनवाज़ आलम ने लोगों को आश्वसन दिया कि फोग्गिंग और साफ सफाई के मुद्दे पर पार्टी आवाज़ उठायेगी। इस दौरान पूर्व विधायक श्याम किशोर शुक्ला, पीसीसी सदस्य डॉ शहज़ाद आलम, प्रशासन प्रभारी दिनेश सिंह, सीपी राय, अल्पसंख्यक कांग्रेस शहर अध्यक्ष शावेज़ अहमद, फ़ैज़ी ज़ैदी, नावेद नक़वी, नईम सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।



Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?