2024 में मोदी इंडिया से चुनाव हार रहे हैं इसी बौखलाहट में इंडिया गठबंधन की मजबूत आवाज संजय सिंह को गिरफ्तार किया गया - जिलाध्यक्ष

By: Mohd Haroon
Oct 08, 2023
211

ED भाजपा के दबाव में काम कर रही है,संजय सिंह को गिरफ्तार करने से पहले सम्मन तक नहीं भेजा गया – जिला प्रभारी

जौनपुर :आम आदमी पार्टी जौनपुर के केंद्रीय कार्यालय पर दिनांक 8 अक्टूबर, रविवार को एक आवश्यक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें पत्रकारों से बात करते हुए जिला अध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह मुन्ना ने कहा कि आम आदमी पार्टी के उ.प्र. प्रभारी सांसद संजय सिंह की ED द्वारा गिरफ्तारी से आम जनमानस में भारी रोष है यह कार्रवाई, मोदी-अडानी के भ्रष्टाचार के खिलाफ इंडिया की मजबूत आवाज संजय सिंह कि आवाज को दबाने की साजिश है। संजय सिंह की गिरफ्तारी से नाराज कार्यकर्ताओं ने पिछले दिनों में यूपी सहित पूरे देश भर में विरोध प्रदर्शन किया। 

ज़िला अध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह मुन्ना ने प्रेसवार्ता कर मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा 2024 में मोदी इंडिया गठबंधन से चुनाव हार रहे हैं इसी बौखलाहट में इंडिया की मजबूत आवाज संजय सिंह को गिरफ्तार किया गया है। जिला अध्यक्ष ने कहा कि फर्जी शराब घोटाले के मुख्य अभियुक्तों ने 14 बार ईडी को बयान दिए लेकिन उन बयानों में  कभी संजय सिंह का नाम नही  लिया. सांसद संजय सिंह कोई अंजान व्यक्ति नहीं है क्या अभियुक्त को इतनी बार बयान देते हुए सांसद संजय सिंह का नाम याद नही आया ? अचानक से ईडी द्वारा अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया. अभियुक्त से सांसद संजय सिंह  के खिलाफ बयान दिलवाया गया। महीने भर के अंदर अभियुक्त को जमानत मिल गई और ईडी ने उसकी जमानत का कोई विरोध नहीं किया.जमानत के कुछ दिन बाद ही उसको सरकारी गवाह बना दिया गया. 12 घंटे ईडी की रेड चली जिसमे  सांसद संजय सिंह के घर का कोना कोना छान मारा फिर भी कुछ नहीं मिला इसके बावजूद गिरफ्तार किया।

 ईडी भाजपा के दबाव में काम कर रही है इस लिए सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार करने से पहले सम्मन तक नही भेजा. संजय सिंह लगातार मोदी अडानी के भ्रष्टाचार के खिलाफ सड़क से लेकर संसद तक लड़ाई लड़ते रहे है और उन्होंने अडानी के घोटालों के साक्ष्य ईडी के सामने प्रस्तुत करे लेकिन ईडी ने अडानी के खिलाफ कार्यवाही न करते हुए मोदी के दबाव में आकर संजय सिंह को ही गिरफ्तार करवा दिया।

उक्त प्रेस वार्ता में जिला प्रभारी कैलाश पटेल ने कहा कि संजय सिंह ने मणिपुर हिंसा में महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने जैसे जघन्य अपराध के खिलाफ सदन में आवाज उठाई तो उन्हे राज्य सभा से पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया और आज तक वो निलंबित है.सांसद संजय सिंह लगातार दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों, अल्पसंख्यको व समाज के कमज़ोर वर्गो की आवाज लगातार उठाते रहे है और सरकार से सवाल पूछते रहे है. संजय सिंह ने समय समय पर किसानों के हितों की रक्षा के लिए , युवाओं के रोजगार के लिए , पुरानी पेंशन की बहाली के लिए महिलाओं की सुरक्षा के लिए देश में बढ़ती मॅहगाई के खिलाफ सड़क से लेकर संसद तक आवाज उठाते रहे हैं।

जिला मीडिया प्रभारी अतुल कुमार तिवारी ने कहा सांसद संजय सिंह  के खिलाफ ये पूरा मामला फर्जी, बेबुनियाद और राजनीति से प्रेरित है  हम लोग इससे डरने वाले नही हैं.पूरा देश सांसद संजय सिंह के साथ खड़ा है हम सभी तानाशाही से डरने वाले नही हैं इस तानाशाही के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी।उक्त सूचना पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी अतुल कुमार तिवारी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दिया।

उक्त प्रेस वार्ता में पार्टी की तरफ से प्रमुख रूप से शामिल हुए जिला सह प्रभारी गुलाब सिंह राठौड़, जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ यादव, जिला महासचिव विनोद प्रजापति, जिला जिला सचिव शैलेंद्र यादव, जिला मीडिया प्रभारी अतुल कुमार तिवारी, जिला कोषाध्यक्ष डॉक्टर दिवाकर मौर्य, जिला सचिव अमित श्रीवास्तव, जिला सोशल मीडिया प्रभारी दिलीप सिंह, पंचायत प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मनीष सिंह, जिला उपाध्यक्ष सर्वेश सिंह, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अनीता मिश्रा,  जिला उपाध्यक्ष वंदना मिश्रा, शिक्षक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष सुषमा मिश्रा,  उपाध्यक्ष साधना त्रिपाठी, पुष्पा दुबे, रम्भा सिंह, सदर विधानसभा शशिधर चौहान, विधानसभा प्रभारी पंकज चौहान, cyss जिलाध्यक्ष अमित विश्वकर्मा, लक्ष्मण नारायण चौरसिया, रोहित सिंह, लल्लन, प्रदेंद्र, दिनेश पाल, मोहम्मद साकिब, उपेंद्र, शिवानंद विश्वकर्मा, विकास हीरालाल, नवनीत, इंद्रजीत यादव, विनय यादव, सूरज बिंद, सनी गौतम, सूर्यनाथ गौतम, अतुल कुमार, बृजेश, राकेश, सौरभ, अमित यादव, सुजीत यादव, अरविंद, धर्म, अमर, धर्मेंद्र, जियालाल यादव, कृष्णनाथ, वीरेंद्र, धीरज, महेश यादव, दिलेद, गोविंद, अमित, संतोष कुमार सूरज, सनी मौर्य, महेंद्र यादव, सौरभ, इस्लाम खान, विनय कुमार, नवीन यादव, सतीश यादव इत्यादि सकड़ों कार्यकर्त्ता मौजूद हुए।


Mohd Haroon

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?