सूर्य नारायण सिंह (मुन्ना), आम आदमी पार्टी जौनपुर के पुनः जिला अध्यक्ष नियुक्त

By: Mohd Haroon
Oct 01, 2023
61

जौनपुर : आम आदमी पार्टी, उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह के अप्रूवल से सूर्य नारायण सिंह मुन्ना को पुनः  आम आदमी पार्टी जनपद जौनपुर का जिलाअध्यक्ष  नियुक्त किया गया।उक्त जानकारी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी अतुल कुमार तिवारी द्वारा दी गई।

जिला अध्यक्ष सूर्य नारायण से मुन्ना ने कहा कि आम आदमी पार्टी द्वारा मुझ पर विश्वास कर कर मुझे पुनः जनपद जौनपुर का जिला अध्यक्ष बनाया गया इसके लिए मैं समस्त पार्टी के पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं तथा उत्तर प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सांसद संजय सिंह भैया का बहुत-बहुत धन्यवाद व आभार व्यक्त करता हूं। और मैं यह शपथ लेता हूं कि पार्टी के प्रति मैं आजीवन पूरे निष्ठा व ईमानदारी के साथ कार्य करता रहूंगा और आम आदमी पार्टी के कार्यों एवं सोच व विचारों को घर-घर जनपद वासियों तक पहुंचाने का कार्य करूंगा इसी के साथ जिलाध्यक्ष ने यह भी कहा कि आम आदमी पार्टी का गठन जनपद जौनपुर में सभी विधानसभा, नगर व बूथ स्तर तक हो चुका है और आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में हमें यह पूर्ण विश्वास है कि इंडिया की जीत होगी।

सूर्य नारायण सिंह मुन्ना का पुनः जिलाध्यक्ष पद का नियुक्ति पत्र जारी होने के बाद पूर्वांचल प्रांत प्रभारी डॉ अनुराग मिश्रा, समाजसेवी शत्रुघ्न सिंह (सोनू), जिला मीडिया प्रभारी अतुल कुमार तिवारी (बुद्धिमान), जिला सचिव शैलेंद्र यादव, व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष हिंच नारायण तिवारी, पंचायत प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विजय पाठक, महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष अनीता मिश्रा, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष वंदना मिश्रा, शिक्षक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष सुषमा मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष साधना त्रिपाठी, जिला महासचिव पूजा सिंह, जिला महासचिव विनोद कुमार प्रजापति, जिला सचिव विद्याधर मिश्रा, अधिवक्ता प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अनील धर, पंचायत प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मनीष सिंह, जिला सोशल मीडिया प्रभारी दिलीप सिंह, जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ यादव, पूर्व नगर अध्यक्ष बंटी अग्रहरी, जिला कोषाध्यक्ष डॉ दिवाकर मौर्य, यूथ विंग पूर्व प्रदेश सचिव विवेक यादव विक्की, शशिधर चौहान, जिला सचिव अमित श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह,  अमित विश्वकर्मा, शिवजी मिश्रा इत्यादि समस्त कार्यकर्त्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा जिलाध्यक्ष को बधाई व शुभकामनाएं संदेश दिए जा रहे हैं।


Mohd Haroon

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?