विश्व शांति व क्षेत्र की खुशहाली के लिए विधायक ओमप्रकाश सिंह ने मंदिर में विधि विधान से वैदिक मन्त्रों चार के बीच रुद्राभिषेक का अनुष्ठान किया

By: Khabre Aaj Bhi
Aug 22, 2023
135

गाजीपुर : लोक कल्याण, विश्व शांति व क्षेत्र की खुशहाली के लिए श्रावण माह के सांतवे सोमवार को पूर्व मंत्री व विधायक ओमप्रकाश सिंह ने क्षेत्र के ग्राम रघुनाथपुर बांड स्थित लंगड़ा बाबा आश्रम में भगवान शिव के मंदिर में विद्वान ब्राह्मणों की मौजूदगी में विधि विधान से वैदिक मन्त्रोंचार के बीच रुद्राभिषेक का अनुष्ठान किया। भगवान महादेव का रुद्राभिषेक के पश्चयात उन्होंने कहा कि श्रावण मास में विश्व के कल्याण के लिए रूद्र पूजा व रुद्राभिषेक करना अति फलदायी होता है। रूद्र पूजा भारत की एक प्राचीन पद्धति है, जिसका अनुसरण युगों-युगों से किया जा रहा है। सावन में शिवस्तुति का एक विशेष महत्व है। सावन का पूरा महीना शिव का है। इस समय भगवान शिव की रुद्र पूजा और रुद्राभिषेक करने और उसमें शामिल होने मात्र से सभी कष्टों का निवारण होता है। पूजा के दौरान लिए गए हमारे संकल्प, हमारी इच्छा के अनुरूप भगवान रुद्र जरूर पूर्ण करते हैं। जब हम वैदिक मंत्रों का जाप करते हैं, तो वह वातावरण में एक बड़े स्तर पर परिवर्तन लाते हैं, इसलिए रुद्राभिषेक युग-युगांतर से हमारे जीवन के भले के लिए आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य मानव कल्याण, समाज में शांति, देश की सुख समृद्धि व क्षेत्र की खुशहाली तथा वातावरण की शुद्धि के लिए किया गया है। जाता रहा है। ज्ञात हो सावन माह के प्रत्येक सोमवार को विधानसभा के प्रतिष्ठित शिव मंदिर पर लोक कल्याण, विश्व शांति व क्षेत्र की खुशहाली के लिए पूर्व मंत्री व विधायक ओमप्रकाश सिंह द्वारा रुद्र पूजा व रुद्राभिषेक का अनुष्ठान किया जा रहा है। सावन मास के अंतिम सोमवार को ग्राम बारा स्थित शिव मंदिर पर भगवान शिव का रुद्राभिषेक प्रस्तावित है। रुद्र पूजा व रुद्राभिषेक के पश्च्यात शिव भजन एवं प्रसाद ग्रहण के साथ पूजा कार्यक्रम संपन्न हुआ। रुद्राभिषेक अनुष्ठान में आस-पास के गांव के लोग भी काफी उत्साहित होकर सम्मलित हुए। उक्त मौके पर सपा विधान सभा अध्यक्ष अनिल यादव, विधायक प्रतिनिधि मन्नू सिंह, जिलापंचायत सदस्य बसंत यादव, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दयाराम दास, पुजारी जितेन्द्र यादव, राम अवध यादव, ग्राम प्रधान रामानन्द यादव उमेश यादव बबलू, जितेन्द्र यादव, गिरीश राय आदि लोग मौजूद रहे।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?