एल विभाग महानगरपालिका प्रभाग -१७१ कुरेश नगर बना अवैध नवनिवनिर्माण व भ्रष्ट अधिकारियों का भ्रष्टाचार का-अड्डा

By: Khabre Aaj Bhi
Aug 11, 2023
359

मनपा के राजस्व को भ्रष्ट ईमारती अधिकारियों व अवैधनिर्माणकर्ताओ / भूमाफियाओं के मिलीभगत से लग रहा है करोड़ो की चपत




रिपोर्ट : अजय उपाध्याय

मुंबई: कुर्ला एल विभाग महानगरपालिका के भ्रष्ट  व निर्लज्ज अधिकारी कनिष्ठ अभियंता अशोक जाधव व सहाय्यक अभियंता किरण कुमार अन्नमवार को प्रभाग १७१ कार्यक्षेत्र अंतर्गत सीटीएस क्र.१६९  इस्माईल नसरुद्दीन चाल बगल मे बीएमसी उर्दू स्कूल  कुरेशी नगर कुर्ला (पु.)मे बीएमसी मार्केट आरक्षित भूखंड पर आरसीसी करके ४ से ६मंजिला धोखादायक  अवैध नवनिर्माण पर कार्यवाई करने में आ रही शर्म ..?? क्योकी उक्त अवैध नवनिर्माण पर दिनांक २३/०३/२०२२ को ३५४ -A स्टॉप वर्क नोटीस संख्या.L/DO4 /171/ 354A-MMCACT /L408NO1 नोटीस भी जारी हुयी है  फिर भी उक्त भ्रष्ट अधिकारियो को  शर्म आए भी क्यों..न..जब अवैध निर्माणकर्ता मेहबूब घोड़ा से सांठगांठ कर पार्टी सार्टी करके भ्र्ष्टाचार की मलाई चाट ली है..??अथवा सोने पे सुहागा तो तब हो जाता है


जब उच्च अधिकारी भी इनका समर्थन करता हो..??उच्च अधिकारी को तो अवैध नवनिर्माण दिखाई ही नही देता..??जब उन्हें क्षेत्र में हो रहे अवैध नवनिर्माण की जानकारी लिखित स्वरूप दी जाती है तो उनका कहना होता है कहां अवैध निर्माण हो रहा है..?जिससे यह कहना गलत नही होगा कि भ्र्ष्टाचार की मलाई की बंदरबाट प्रभाग के सभी अधिकारियों व मुख्यालय में आसीन अधिकारियों तक हो रही है जिसके चलते शिकायतों को नजरअंदाज किया जा रहा है..?

कृपया उक्त प्रकरण को संज्ञान में लेकर त्वरित कारवाई की जाये। 



Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?