मणिपुर घटना पर आम आदमी पार्टी ने निकाला आक्रोश कैंडल मार्च

By: Mohd Haroon
Jul 28, 2023
282

जौनपुर : आम आदमी पार्टी जौनपुर महिला विंग द्वारा आज दिनांक 28 जुलाई दिन शुक्रवार को महिला प्रकोष्ठ कि जिला अध्यक्ष श्रीमती अनीता मिश्रा की अध्यक्षता में आक्रोश कैंडल मार्च कार्यकर्ताओं द्वारा काले कपड़े पहन कर  निकाला गया।

मणिपुर घटना पर संसद में बहस करो तथा राज्यसभा सांसद संजय सिंह का निलंबन बहाल करो, इस मांग के साथ आम आदमी पार्टी जौनपुर की महिला विंग द्वारा कैंडल मार्च निकाला गया।कैंडल मार्च पार्टी कार्यालय लाइन बाजार से शुरु होकर कलेक्ट्रेट कचहरी विकास भवन पर जाकर समाप्त हुआ।

महिला प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अनीता मिश्रा ने कहा कि मणिपुर में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में सदन में आवाज उठाने पर राज्यसभा सांसद  संजय सिंह को निलंबन मोदी सरकार ने क्यों किया, सांसद संजय सिंह का निलंबन बहाल करने की मांग की।शिक्षक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष सुषमा मिश्रा ने कहा कि मणिपुर में महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार एक बहुत ही चिंता का विषय है इस पर केंद्र सरकार जल्द रोक लगाएं।

जिला महासचिव पूजा सिंह ने कहा कि  खुलेआम मणिपुर में महिलाओं को नग्न अवस्था में घुमाया गया और वहां की शासन और प्रशासन कुछ नहीं कर पाई यह चिंता का विषय है।जिला उपाध्यक्ष वन्दना मिश्रा ने कहा कि मणिपुर में डबल इंजन की सरकार फेल हो चुकी है इसलिए वहां महिलाएं असुरक्षित हैं।

पूर्वांचल प्रांत प्रभारी अनुराग मिश्रा ने कहा कि मणिपुर में महिलाओं का यौन उत्पीड़न किया जा रहा है और हमारे देश की केंद्र सरकार मणिपुर के प्रकरण पर चुप क्यों हैं पूरा विपक्ष प्रधानमंत्री से जवाब मांग रहा है। जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह मुंन्ना ने कहा कि  मणिपुर पर जवाब मांगने पर आप राज्यसभा सांसद संजय सिंह को पूरे सत्र के लिए सस्पेंड कर दिया जाता है यह लोकतंत्र की हत्या है। 

व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव हिंंच नारायण तिवारी ने कहा कि मणिपुर में हो रही घटनाओं को जल्द से जल्द रोका जाए और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।जिला मीडिया प्रभारी अतुल कुमार तिवारी ने कहा कि जितनी जल्दबाजी एक राज्यसभा सांसद को संसद में बोलने पर सस्पेंड करने में दिखाई गई अगर उतनी ही जल्दबाजी शासन व प्रशासन द्वारा मणिपुर में सुरक्षा पर ध्यान दी गई होती तो शायद आज इतनी निंदनीय दर्दनाक घटना घटित नही होता ।

उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शामिल हुए – पूर्वांचल प्रांत प्रभारी डॉ अनुराग मिश्रा, जिला अध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह मुन्ना, व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव हींच नारायण तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी अतुल कुमार तिवारी (बुद्धिमान), जिला उपाध्यक्ष वंदना मिश्रा, जिला महासचिव पूजा सिंह, विनीता जिला उपाध्यक्ष साधना त्रिपाठी, रंभा सिंह, जिला सचिव विद्याधर मिश्रा, बंटी अग्रहरी, विशाल यादव, राजा, विनोद चौधरी इत्यादि लोग शामिल हुए।उक्त आक्रोश कैंडल मार्च की सूचना पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी अतुल कुमार तिवारी द्वारा दिया गया।


Mohd Haroon

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?