डॉ. कलाम की ११वीं पुण्यतिथि पर जनकल्याण सामाजिक संस्था ने किया श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

By: Surendra
Jul 28, 2023
435


नवी मुंबईl : भारी बरसात के बावजूद जनकल्याण सामाजिक संस्था द्वारा वाशी सेक्टर १७  में महान वैज्ञानिक व देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम की ११वीं पुण्यतिथी पर श्रद्धांजली सभा का आयोजन किया गया। जिसमें संस्था के पदाधिकारियों व कई देश प्रेमियों ने बड़े उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

इस अवसर पर प्रमुख अतिथि के तौर पर उपस्थित अपना दल के महाराष्ट्र प्रभारी व सरदार वल्लभभाई पटेल संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र  वर्मा ने डॉक्टर कलाम को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि फर्श से अर्श तक पहुंचने वाले मिसाइल मैन एक बुलंद सोच रखने वाले इंसान थे। खासकर उनके विचारों से युवाओं में भारी जोश उत्पन्न हो जाता था जो उनके जाने के बाद आज भी बरकरार है। श्री वर्मा ने आगे कहा की वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए देश के नागरिक ही नहीं, बल्कि युवा पीढ़ी भी अब भारत को विकास की पहली पंक्ति में खड़ा देखना चाहती  हैं, जो कि स्वर्गीय कलाम के सपनों को साकार करने जैसा है। उन्होंने आगे कहा कि सभी लोग मिलकर एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण करने में जुटे हुए हैं। देश के उज्जवल भविष्य के लिए यह एक अच्छी निशानी है।

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार व नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्मृति संस्थान के अध्यक्ष विनोद प्रधान, अपना दल, नवी मुंबई के अध्यक्ष आशीष गोस्वामी, जनकल्याण सामाजिक संस्था के संस्थापक अध्यक्ष राजेश शर्मा, प्रभारी बलदेव सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए ।

समारोह में लोक सेवा समिति, नवी मुंबई के अध्यक्ष वसंत चव्हाण, दीक्षा बुक सेंटर के संचालक दिनेश चव्हाण, पत्रकार परमेश्वर सिंह, संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उमेश शर्मा, नई मुंबई कमेटी के अध्यक्ष मफतलाल चव्हाण, उपाध्यक्ष संतोष बाबर, सचिव विनोद बाबर, समाजसेवक संतोष सैंदाने, अजय कांबले, सागर डोके, वरिष्ठ शिवसैनिक संतोष नलावडे, विजय नायर तथा राजेश चव्हाण उपस्थित थे।समारोह के अंत में आभार प्रदर्शन संस्था के महासचिव सुरेंद्र सरोज ने किया।


Surendra

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?